Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Makar Sankranti 2024 Upay: मकर संक्रांति पर जरूर करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान

हर साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस साल मकर संक्रांति का पर्व सोमवार 15 जनवरी, 2024 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति 2024 के विशेष उपाय करने से घर में सुख समृद्धि आती है।

Naveen Parmuwal
Written by: Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
3 Min Read

Makar Sankranti 2024 Upay: मकर संक्रांति 2024 के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। मकर संक्रांति 2024 का दिन दान पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। हर साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस साल मकर संक्रांति का पर्व सोमवार 15 जनवरी, 2024 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव के घर 1 महीने के लिए रहने आते हैं। मकर संक्रांति के दिन से ही सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इस पर्व को मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन विशेष उपाय अपनाने से व्यक्ति को धन समोदा और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति के दिन कौनसे उपाय करना शुभ फलदाई होता है।

Advertisement

संक्रांति पर दान पुण्य, स्नान का महत्व

पंडित दिनेश जोशी बताते हैं कि मकर सक्रांति के महीने में सूर्योदय से पहले उठाकर नित्यकर्म पूरे कर लेने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को गाय के दान जितना पुण्य प्राप्त होता है। यदि संभव हो तो मकर संक्रांति के दिन व्यक्ति को किसी नदी तट पर स्नान करके अपने सामर्थ्य के अनुसार, भूखे लोगों को भोजन करवाना चाहिए। मकर संक्रांति के दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए जल में काले तिल डालकर स्नान करने से व्यक्ति को अश्वमेध यज्ञ जितना शुभफल मिलता है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

बीमारियों से बचने के लिए

मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन आम की लकड़ी से हवन करना चाहिए। 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करते हुए काले तिल से आहुति देनी चाहिए। इस उपाय से व्यक्ति निरोगी और खुशहाल जीवन जीता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन परिवार की सुख समृद्धि के लिए एक मुट्ठी काले तिलों को परिवार के सभी सदस्यों के ऊपर से वारकर फेंक देने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

Advertisement

मान सम्मान बढ़ाने के लिए

अपने मान सम्मान में वृद्धि के लिए व्यक्ति को मकर संक्रांति के पर्व पर सूर्य देव को अर्घ्य देना श्रेष्ठ हितकारी है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल के साथ विशेष सामग्री जैसे काला तिल, लाल फूल, लाल चंदन और गुड़ का उपयोग करने करने से सूर्यदेव की कृपा प्राप्त होती है।

Advertisement

मकर संक्रांति के दिन गुड़, तिल, सुहाग सामग्री का दान करना बहुत ही शुभ होता है। सुहाग सामग्री के दान से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। पशु पक्षियों को चारा और दाना खिलाने से व्यक्ति को धन संपदा की प्राप्ति होती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link