Mauni Amavasya 2024 Upay: मौनी अमावस्या पर जरूर करें यह उपाय, शरीर के रोग-दोष होंगे दूर और जीवन रहेगा सुखमय

Mauni Amavasya 2024 Upay: मौनी अमावस्‍या का हिंदू धर्म में बड़ा महत्‍व माना गया है। हर वर्ष माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन स्नान दान आदि के कार्यों को किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और समस्‍त पापों का नाश होता है। Mauni Amavasya 2024 date and time Mauni Amavasya 2024 Kya Kren or Kya naa kren

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
2 Min Read

Mauni Amavasya 2024 Upay: मौनी अमावस्‍या का हिंदू धर्म में बड़ा महत्‍व माना गया है। हर वर्ष माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या मनाई जाती है। इस दिन स्नान दान आदि के कार्यों को किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और समस्‍त पापों का नाश होता है।

- Advertisement -

Mauni Amavasya 2024 date and time: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 9 फरवरी 2024 को मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। माघ अमावस्या के दिन सुबह पवित्र नदी में स्नान किया जाता है। इसके बाद दान पुण्य के कार्य किए जाते हैं।

Mauni Amavasya 2024 Kya Kren or Kya naa kren: इस दिन मौन व्रत भी रखा जाता है, लेकिन मौनी अमावस्या के दिन कुछ कार्य को वर्जित माना गया है तो चलिए जानते हैं इसके बारे में की इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

- Advertisement -

मौनी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करने जाएं। ऐसा संभव न हो तो पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं। इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं। इस दिन दान पुण्‍य का भी बड़ा महत्‍व है।

इस दिन गरीबों जरूरतमंदों और ब्राह्मणों को कुछ अन्न धन का दान करें। इस दिन आप मौन व्रत भी रख सकते हैं। इस दिन पीपल के पेड़ की परिक्रमा करना बहुत शुभ होता है और इस दिन जितना संभव हो किसी के लिए बुरा ना कहा जाए और मौन रहने की कोशिश की जाएं। मान्यता यह भी है कि मौनी अमावस्या के दिन शरीर पर तेल की मालिश नहीं करनी चाहिए।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
News in Image Share Link