Paush Mahina 2025: सनातन शास्त्रों में इस माह का विशेष उल्लेख देखने को मिलता है। हिंदू धर्म में 10वां महीना पौष होता है। पौष माह को पुस के नाम से भी जाना जाता है। इस माह में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष पौष मास का प्रारंभ 16 दिसंबर से हो रहा है। सूर्य और पितरों को प्रसन्न करने के लिए पौष माह को उत्तम माना जाता हैं। इस महीने में तुलसी पूजा का बहुत महत्व है इसके साथ ही ऐसी मान्यता भी है कि तुलसी की उपासना करने से हमें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं यदि आप जीवन में धर्म वृद्धि चाहते हैं तो पुरुष महीने में रोजाना तुलसी की उपासना जरूर करें।
तुलसी पूजा विधि
पौष में रोजना सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जप करें। गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। पौधे को चुनरी और फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद तुलसी में जल दें। पौधे के बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। मां तुलसी के मंत्रों का जप करें। मां तुलसी से सच्चे मन से सुख- समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। अंत में भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण करें।
तुलसी पूजा से मिलते हैं ये लाभ
धार्मिक मान्यता है कि तुलसी पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक की सभी मुरादें पूरी करते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। जीवन में आ रहे दुख और संकट से मुक्ति मिलती है। बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है।
यह भी जरूर पढ़ें...
तुलसी स्तुति मंत्र
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः।
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
तुलसी श्रीमहालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्मया धर्मानाना देवी देवीदेवमनः प्रिया।।
लभते सूत्रं भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मतिः पद्मिनी श्रीहरप्रिया।।
आर्थिक तंगी दूर करने का अनोखा उपाय
अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो एक खास और सरल उपाय आजमाएं
सुबह के समय तुलसी के सात पत्ते लें और उन्हें अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें लाल रेशमी कपड़े में बांधकर भगवान के चरणों में अर्पित करें। कम से कम एक घंटे तक यह पोटली मंदिर में रखें। फिर इसे अपनी तिजोरी, पैसे रखने वाली अलमारी या पर्स में स्थान दें।
विशेष मान्यता
ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पत्ते धन की देवी लक्ष्मी को आकर्षित करते हैं और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। यह उपाय न केवल आर्थिक तंगी को दूर करता है, बल्कि आपके घर में सुख-समृद्धि भी लाता है।
सावधानी
इस उपाय को करते समय मन को शांत और विश्वास से भरपूर रखें। तुलसी को हमेशा सम्मान के साथ संभालें।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert