Pradosh Vrat-शुक्र प्रदोष व्रत पर यह उपाय करने से मिलेगा इन समस्याओं से छुटकारा

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Pradosh Vrat-प्रदोष काल में त्रयोदशी तिथि को हिंदू पंचांग के मुताबिक काफी शुभ माना जाता है। इस तिथि पर व्रत किया जाता है और यह शिवजी को समर्पित होता है। अगर आप देवों के देव महादेव को खुश करके उनसे कोई मनोकामना पूरी करवाना चाहते हैं तो आप को इस दिन का व्रत जरूर करना चाहिए। इसके अलावा शुक्र प्रदोष व्रत में अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आप को काफी सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं शुक्र प्रदोष व्रत कब है, इसका शुभ मुहूर्त कौन सा है और साथ ही इसमें क्या क्या उपाय करने चाहिए यह भी जानते हैं।

- Advertisement -

Pradosh Vrat – प्रदोष व्रत वाले दिन न करें यह काम

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त

- Advertisement -

इस दिन की शुरुआत 22 मार्च को सुबह 4 बज कर 44 मिनट पर हो जायेगी और इसका समापन अगले दिन यानी 23 मार्च को सुबह 7 बज कर 17 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत 22 मार्च को ही किया जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त 22 मार्च को शाम को 6 बज कर 34 मिनट पर शुरू हो जायेगा और इसका समापन 8 बज कर 55 मिनिट पर होगा।

इन उपायों को इस दिन जरूर करें

- Advertisement -

अगर आपका चंद्रमा ग्रह कमजोर है तो शुक्र प्रदोष व्रत के दिन सफेद कपड़े धारण करें और भोलेनाथ की पूजा करें। आपको अपने माथे पर चंदन का तिलक भी जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

अर्पित करें इन चीजों को

- Advertisement -

अगर आप प्रदोष व्रत के दिन कुछ खास चीजों को भोलेनाथ पर अर्पित करते हैं तो उनकी विशेष कृपा आप पर बनी रहेगी। इस दिन शिवजी को दही अर्पित करने पर आप के जीवन में स्थिरता आती है। अगर आप इस दिन गाय का देसी घी शिवजी पर अर्पित करते हैं तो बल में वृद्धि होती है। अगर आप शिवलिंग पर चंदन लगाते हैं तो इससे आप के मान सम्मान में वृद्धि होती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link