Vastu Tips-वास्तु शास्त्र में बहुत सी चीजों को घर में रखने के सही स्थान और सही दिशा के बारे में बात की जाती है। बहुत से लोगों के घरों में आयरन यानी लोहे के भी बर्तन होते हैं। उन्हें घर में कहां रखना चाहिए यह बात आप को जरूर जान लेनी चाहिए। इनको सही जगह रखने से आप को वास्तु दोष का सामना नहीं करना पड़ता है और आप को ज्यादा किसी चीज से जुड़ी परेशानी भी नहीं होती है। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आप को अशुभ परिणामों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं घर में किस जगह लोहे के बर्तनों को रखना चाहिए।
रसोई में लोहे के बर्तनों को कहां रखें?
लोहे को दो ग्रहों से जोड़ कर देखा जाता है। अगर लोहा शुभ माना जाता है तो वह शनि ग्रह के अंतर्गत आता है। वहीं अगर अशुभता से अगर लोहा जुड़ा हुआ है तो वह राहु ग्रह के अंतर्गत आता है। ऐसा माना जाता है की लोहे से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जा निकलती हैं। इसलिए अगर आप लोहे को घर में रखते हैं तो इसको सही जगह पर रखना काफी जरूरी होता है।
अगर रसोई में किसी आयरन की चीज को रखना चाहते हैं तो उसे पश्चिम दिशा में ही रखें। पश्चिम दिशा शनि देव की होती है। इसलिए लोहे को पश्चिम में रखने से शुभ फल प्राप्त होता है। ऐसा करने से आप को शनि दोष से भी मुक्ति मिल सकती है। ऐसा करने से शनि साढ़े साती और शनि ढैया के बुरे परिणामों को भी कम किया जा सकता है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें की टूटी हुई लोहे की वस्तु को घर में न रखें। केवल पूरी चीज को ही घर में रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि रसोई में मां अन्नपूर्णा रहती हैं और रसोई में केवल शुद्ध चीजों को रखना चाहिए।