Rajasthan Weather Update: इन जिलों में 3-4 दिन होगी बारिश, जानिए सीकर का मौसम कैसा रहेगा

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Today) अचानक से राहत देने वाला हो गया है। राजस्थान में तापमान गिरने के साथ बारिश (Rain In Rajasthan Today) और आंधी देखने को मिल रही है। सीकर में भी पिछले कुछ दिनों बारिश (Rain In Siakr) हुई। वहीं, मौसम विभाग ने मानसून (Monsoon In Rajasthan) से पहले ही खुशखबरी दी है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम (Rajasthan Weather Today) अचानक से राहत देने वाला हो गया है। राजस्थान में तापमान गिरने के साथ बारिश (Rain In Rajasthan Today) और आंधी देखने को मिल रही है। सीकर में भी पिछले कुछ दिनों बारिश (Rain In Siakr) हुई। वहीं, मौसम विभाग ने मानसून (Monsoon In Rajasthan) से पहले ही खुशखबरी दी है। जयपुर मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद मेघगर्जना के साथ हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना बनी है। इससे तापमान गिर सकता है लेकिन उमस के कारण दिक्कत महसूस हो सकती है।

- Advertisement -

इन इलाकों में बारिश की संभावना (Rain In Rajasthan)

प्री-मानसून के कारण राज्यों के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, कोटा, बारां और झालावाड़ में अगले तीन दिन तक लगातार आंधी-बारिश हो सकती है। राजस्थान के उत्तरी भागों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ ही बीकानेर, भरतपुर संभाग में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री तक रहने के आसार दिख रहे हैं।

Monsoon 2024 Date: गर्मी का कहर, मानसून का इंतजार, जानिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों में मानसून कब तक आएगा 2024

- Advertisement -

सीकर का मौसम कैसा रहने वाला है (Sikar Weather Update Today)

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण सीकर में तापमान कम हुआ है। पिछले कुछ दिनों में बारिश हुई और बादल छाए हुए हैं। सीकर के मौसम की बात करें तो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बादल छाए रहेंगे। मगर बारिश को लेकर कुछ स्पष्ट संकेत नहीं दिख रहे हैं। इसलिए बारिश का इंतजार करना पड़ सकता है। मगर तापमान में गिरावट दिख सकती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -