Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल की शादी (Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal Wedding) की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी और जहीर शादी करने जा रहे हैं। सोनाक्षी की शादी की खबरों (Sonakshi Sinha Wedding News) पर उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को भी जानकारी नहीं है। क्योंकि, उन्होंने कहा है कि हमें भी शादी की सूचना का इंतजार है। शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी को लेकर और भी कई बातें कही हैं।
सोनाक्षी की शादी पर शत्रुघ्न सिन्हा क्या बोले (Shatrughan Sinha On Sonakshi Wedding)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि आज कल के बच्चे सहमति नहीं लेते हैं। वो माता-पिता को सूचित करते हैं। हम भी सूचित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। वो कहते हैं कि उनको सोनाक्षी की शादी को लेकर कई जानकारी नहीं है। जबकि, मीडिया में सोनाक्षी और जहीर की शादी को लेकर खूब खबरें चल रही हैं।
OTT Release Movie In June 2024: देखिए ये 5 दमदार फिल्में-सीरीज, जो OTT पर मचा रही हैं धमाल
यह भी जरूर पढ़ें...
हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि अगर वो हमें बुलाती हैं तो हम जरूर आशीर्वाद देंगे। साथ ही पिता होने के नाते मैं तो बेटी की शादी में आगे नाचूंगा। वो ये भी कहते हैं कि वह (सोनाक्षी) कभी भी संविधान से बाहर या अवैध फैसला नहीं लेगी। एक वयस्क के रूप में अपने फैसले खुद लेने का अधिकार रखती है।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी कब है (Sonakshi Sinha Wedding Date)
बता दें, सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबरें इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के बाद चलनी शुरू हुईं। उस रिपोर्ट में कहा गया कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर इकबाल से मुंबई में शादी करेंगी। हालांकि, अभी तक जहीर इकबाल या सोनाक्षी सिन्हा की ओर से इस शादी की खबर की पुष्टि नहीं की गई है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






