OTT Release Movie In June 2024: देखिए ये 5 दमदार फिल्में-सीरीज, जो OTT पर मचा रही हैं धमाल

OTT Release Movie and Web Series In June 2024: हर महीने कुछ ना कुछ नई फिल्में-वेब सीरीज रिलीज होती हैं। जून 2024 में कई फिल्में थियेटर में रिलीज हो रही हैं। जबकि, कुछ कमाल की मूवीज और वेब सीरीज ओटीटी पर भी रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों को आप अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स आदि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। देखिए जून में रिलीज हुईं कुछ बड़ी फिल्में (June OTT Movie List 2024)।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

OTT Release Movie and Web Series In June 2024: मनोरंजन के बिना जीवन बेरंग है। इसलिए हर महीने कुछ ना कुछ नई फिल्में-वेब सीरीज रिलीज होती हैं। जून 2024 में कई फिल्में थियेटर में रिलीज हो रही हैं। जबकि, कुछ कमाल की मूवीज ओटीटी पर भी रिलीज हुई हैं। इन फिल्मों को आप अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स आदि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। चलिए देखते हैं जून में रिलीज हुईं कुछ बड़ी फिल्में (June OTT Movie List 2024)

- Advertisement -

मैदान मूवी (Maidaan OTT Release)

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मैदान मूवी का इंतजार लंबा करना पड़ा। फिल्म मैदान 11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हुई। अजय देवगन स्टारर बॉलीवुड फिल्म मैदान अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। यह फिल्म प्रसिद्ध फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर है। मैदान में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी हैं।

ये पढ़िए- Junaid Khan: आमिर खान ने कहां छिपा रखा था हीरे जैसे ‘पत्रकार’ बेटे को, Look देखकर यही कहोगे

- Advertisement -

बड़े मियां छोटे मियां मूवी (Bade Miyan Chote Miyan On OTT)

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये बड़े बजट की बड़े पर्दे वाली मूवी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इस एक्शन फिल्म को मनोरंजन के लिए देख सकते हैं। हालांकि, ये फिल्म पर्दे पर बहुत कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन वन टाइम मनोरंजन के लिए ये फिल्म बढ़िया बताई जा रही है।

इसमें अक्षय और टाइगर के अलावा, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इसे वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने एएजेड फिल्म्स के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। फिल्म को अली अब्बास जफर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 6 जून को नेटफ्लिक्स पर आई है।

- Advertisement -

ब्लैकआउट मूवी (Blackout Movie On Jiocinema)

एक्टर विक्रांत मैसी की कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैकआउट’ मूवी जिओसिनेमा पर आ चुकी है। इस फिल्म का डायरेक्शन देवांग शशिन भावसार ने किया है। फिल्म में विक्रांत ने एक क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाई है।

गुनाह वेब सीरीज (Gunaah was released on Disney+Hostar)

गुनाह मूवी 3 जून को डिज़्नी+होस्टार (Gunaah Released on Disney+Hostar) पर रिलीज़ हुई है। सीरीज़ में जैन इबाद खान, सुरभि ज्योति और गशमीर महाजनी मुख्य भूमिका में हैं।

- Advertisement -

Bigg Boss OTT 3: सलमान खान नहीं, तो कौन कर रहा है बिग बॉस ओटीटी को होस्ट?

गांठ चैप्टर 1- जमनापार (Gaanth Part 1 – Jamna Paar)

गांठ चैप्टर 1- जमनापार वेब सीरीज भी चर्चा में है। एक्टर मानव विज, मोनिका पंवार और सलोनी बत्रा स्टारर मर्डर मिस्ट्री सीरीज की कहानी पूर्वी दिल्ली में सामूहिक आत्महत्या के मामले पर है। ये सीरीज एक अजीबोगरीब मामले के इर्द-गिर्द घूमती है। ये 11 जून को जियोसिनेमा प्रीमियम पर आ रहा है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link