राजस्थान में इन 5 सीटों पर फिर होंगे चुनाव, जानिए क्यों होने वाला है ये Election

Rajasthan By Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को खत्म हुए कुछ दिन हुए और एक बार फिर चुनाव की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के पांच विधानसभा सीटों पर फिर चुनाव कराए जाएंगे। राजस्थान के इन 5 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव (Rajasthan By Poll 2024 On These 5 Assembly Seats) होंगे।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan By Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) को खत्म हुए कुछ दिन हुए और एक बार फिर चुनाव की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के पांच विधानसभा सीटों पर फिर चुनाव कराए जाएंगे। राजस्थान के इन 5 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव (Rajasthan By Poll 2024 On These 5 Assembly Seats) होंगे और यहां पर विधायकों को चुना जाना है। इसको लेकर चुनाव आयोग के ओर से भी जानकारी आ चुकी है। राज्य में एक बार फिर से चुनाव को लेकर घमासान देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -

राजस्थान के पांच सीटों पर होंगे उप चुनाव (Rajasthan By Poll 2024 On These 5 Assembly Seats)

दरअसल, इन क्षेत्रों के विधायक लोकसभा चुनाव लड़े थे और सांसद के रूप में चुने जा चुके हैं। इसलिए विधायक की सीटें खाली हैं। अब नए विधायक को चुनने के लिए चुनाव कराने हैं। जानकारी के मुताबिक, खींवसर, चौरासी, झुंझुनूं, दौसा और देवली सीट पर उपचुनाव होंगे। देखना है कि इन सीटों पर कौन-सी पार्टी अपना झंडा लहराती है। बता दें, इसी तरह देश के कुल 13 सीटों पर ये उप चुनाव होने वाले हैं।

ये पढ़ें- EVM: जानिए, मतगणना और रिजल्ट के बाद EVM का क्या होता है, ये जानकारी सच में बड़ी दिलचस्प है

- Advertisement -

कांग्रेस और बीजेपी लगाएगी एड़ी-चोटी का दम

बता दें, इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य में कांग्रेस ने बढ़िया प्रदर्शन किया है। पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार बीजेपी को कम सीटें आई हैं। 2019 के लोकसबा चुनाव में बीजेपी को 25 सीटें मिली थीं और कांग्रेस को 0 लेकिन इस बार कांग्रेस ने सहयोगी दल के साथ मिलकर करीब 11 सीटें अपने नाम की हैं। शायद इस कमी को दूर करने के लिए बीजेपी उप चुनाव की सीटों को जीतने के लिए दम लगाएगी वहीं, कांग्रेस भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

ये पढ़ें- Rajasthan BJP President: राजस्थान में बीजेपी अध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज, कौन होगा नया चेहरा?

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link