Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

EVM: जानिए, मतगणना और रिजल्ट के बाद EVM का क्या होता है, ये जानकारी सच में बड़ी दिलचस्प है

EVM Explainer: ईवीएम को चुनाव के लिए लेकर जाने से लेकर, वोटिंग कराने तक की जानकारी हम जानते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जब मतगणना हो जाती है तब ईवीएम का क्या किया जाता है। (EVM Explainer Know What To Do With EVM After The Vote Count )

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
4 Min Read

EVM Machine Explainer: ईवीएम को चुनाव के लिए लेकर जाने से लेकर, वोटिंग कराने तक की जानकारी हम जानते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जब मतगणना हो जाती है तब ईवीएम का क्या किया जाता है। अगर आप सोचते हैं कि वोट गिनने के बाद ईवीएम को तुरंत इरेज कर दिया जाता है। या उनके साथ क्या होता है? आपको ये कंफर्म जानकारी पता नहीं होगी। इसलिए हम आपको बताएंगे कि ईवीएम का मतगणना के बाद क्या किया जाता है। मतगणना के बाद ईवीएम का प्रोसेस भी काफी दिलचस्प है जिसकी जानकारी आपको बढ़िया लगेगी।

Advertisement

चुनाव के लिए ईवीएम लेकर आने के बाद क्या होता है?

सबसे पहले ये समझिए कि चुनाव के लिए ईवीएम को लेकर जिला में लाते हैं तो क्या होता है। स्ट्रांग रूम में थ्री लेयर सुरक्षा के साथ ईवीएम को रखा जाता है। यहां पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। इस तरह की सुरक्षा होती है। साथ ही ईवीएम को चेक करके यहीं पर रखा जाता है। इसके बाद अलॉट करने के बाद ईवीएम को अलग-अलग स्थान पर भेजा जाता है। फिर, जब वोटिंग खत्म होती है तो ईवीएम को सील करने के बाद उसी स्ट्रांग रूम में रखा जाता है। जिस दिन चुनाव मतगणना होती है, उस दिन ईवीएम को खोला जाता है।

 Lok Sabha Elections Result 2024: वोटों की गिनती कैसे होती है, कौन करता है मतगणना, जानिए पूरी प्रक्रिया

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

वोट गिने जाने के पश्चात EVM का क्या किया जाता है?

अब ये समझिए कि जब वोटिंग हो जाती है, मतगणना के बाद ईवीएम का किया जाता है। मतगणना के बाद ईवीएम को गणना के बाद फिर से स्ट्रांग रूम में ईवीएम को रख दिया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है  क्योंकि, नियम के मुताबिक काउंटिंग के 45 दिनों तक ईवीएम को स्ट्रांग में रूम में ही रखना होता है। अगर कोई उम्मीदवार रिकाउंटिंग की मांग करता है तो आधिकारिक आदेश के बाद फिर से वोटों की गिनती हो सकती है। अगर 45 दिनों तक रिकाउंटिंग की बात  सामने नहीं आती है तो ईवीएम को दूसरी जगह भेज दिया जाता है। इसके बाद ईवीएम को फिर से अगले इलेक्शन के लिए तैयार किया जाता है।

Lok Sabha Election 2024: दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है ये, सिर्फ 62 वोटर हैं यहां पर

Advertisement

कितने दिनों तक EVM Data रहता है सेफ?

जानकारी के अनुसार,  एक ईवीएम की उम्र 15 साल होती है। साथ ही ये जानिए कि ईवीएम में जब वोट डाल दिए जाते हैं तो वोटों का डाटा उसकी कंट्रोल यूनिट में सुरक्षित हो जाता है। इसके बाद उन ईवीएम को रिटायर कर दिया जाता है। इसका डाटा तभी हटाया जाता है जब इसे डिलीट करे नई वोटिंग के लिए तैयार करना होता है। इसकी पूरी स्पष्ट जानकारी चुनाव आयोगी को ही होती है।

What are Exit Polls: एग्जिट पोल कैसे होता है और भारत में पहली बार एग्जिट पोल कब हुआ था?

Advertisement

चुनाव के पहले EVM कहां रखे होते हैं?

हर जिले में EVM रखे होते हैं। चुनाव विभाग के गोदाम में सारे EVM को रखा जाता है। एक जिले में मौजूद सभी ईवीएम डिस्ट्रिक्ट इलेक्टोरल ऑफिसर (डीईओ) की निगरानी में आधिकारिक गोदाम में रखे होते हैं। EVM के गोदाम में कड़ी सुरक्षा होती है। उनको चुनाव के लिए ही अधिकारियों की देखरेख में वीडियोग्राफी करके निकाला जाता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link