Khatu Shyam Ji News: खाटूश्यामजी में बड़ा बदलाव, तोरण द्वार के आसपास कड़े नियम लागू, दुकानों को लेकर हुआ ये फैसला

Khatu Shyam Ji Update: सीकर के खाटूश्यामजी में प्रशासन ने भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए नए नियम लागू किए हैं। ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन से लेकर दुकानों के संचालन तक कड़े आदेश जारी किए गए हैं। अब मंदिर के पट बंद होने के बाद दुकानें भी बंद रहेंगी और सड़कों पर अनाधिकृत वाहन नहीं चल सकेंगे।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
4 Min Read

Khatu Shyam Ji News: सीकर जिले के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी में बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक जाम को देखते हुए प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था सुधारने के लिए मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में बड़ी बैठक हुई, जिसमें ई-रिक्शा से लेकर ठेला-थड़ी और दुकानों तक कई कड़े फैसले लिए गए। आने वाले दिनों में खाटू में ट्रैफिक नियमों से लेकर बाजार व्यवस्था तक सब कुछ बदलने वाला है।

- Advertisement -

ट्रैफिक जाम और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेला मजिस्ट्रेट कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईओ प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी पवन चौबे, व्यापार मंडल, धर्मशालाओं और ई-रिक्शा यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

बैठक में ई-रिक्शा, हाथ ठेलों और अस्थायी दुकानदारों की व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया गया। ईओ प्रवीण कुमार ने बिना अनुमति चल रहे ई-रिक्शा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सभी ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य करने और उन पर क्यूआर कोड लगाने का फैसला लिया गया।

- Advertisement -

ठेलों को निर्धारित स्थान पर लगाने के निर्देश

वेंडिंग जोन के बाहर लगे ठेलों को हटाकर उन्हें तय स्थान पर लगाने का आदेश दिया गया। दुकानदारों को भी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया।

मंदिर के पट बंद होने के बाद दुकानें भी होंगी बंद

अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कई निर्णय लिए। इसमें बाबा श्याम मंदिर के पट बंद होने के बाद सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश भी शामिल है।

- Advertisement -

ट्रांसपोर्ट वाहनों पर रोक

शनिवार, रविवार, एकादशी और द्वादशी के दिन बाजार क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अतिक्रमण रोकने के लिए दुकानों के बाहर लाइनिंग करवाई जाएगी। व्यापार मंडल ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।

खाटूश्यामजी में नई व्यवस्था: रात 11 बजे के बाद दुकानें बंद

श्रद्धालुओं की सुविधा और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किए। अब खाटू में रोजाना रात 11 बजे के बाद सभी दुकानें बंद रहेंगी। श्याम मंदिर के पास का पूरा क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा।

- Advertisement -

ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट

ई-रिक्शा के लिए एक मोबाइल ऐप बनाया जाएगा। तय मार्ग से हटने पर चालान लगाया जाएगा। ठेला-थड़ी लगाने के लिए लॉटरी सिस्टम लागू होगा, जिसमें पहले स्थानीय लोगों को प्राथमिकता मिलेगी।

अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई

दुकानों के बाहर 1 से 1.5 फीट तक मार्किंग कर अतिक्रमण रोका जाएगा। मुख्य रास्तों और गलियों में खड़ी बाइक को पुलिस तुरंत उठा लेगी। तोरण द्वार क्षेत्र पूरी तरह खाली रहेगा। वहां टैक्सी, सीएनजी या इलेक्ट्रिक रिक्शा, बस या अन्य वाहन खड़ा मिला तो वह जब्त किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू जोशी, गिरिराज माटोलिया, पालिका एसआई वीरेंद्र चंदेलिया और पटवारी रोहिताश्व सेपट सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Russian Girl in Khatushyam Ji: बाबा श्याम ने पूरी की रशियन लड़की की ये मन्नत, खाटूश्याम पहुंची KOKO का वीडियो हुआ वायरल

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link