Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

राजस्थान के 65 लाख किसानों के खाते में पहुंचे इतने हजार, ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना खाता

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 17वीं किस्त भेजी जा चुकी है। राजस्थान के 65 लाख से अधिक किसानों को इसका फायदा मिलता है। एक बार चेक करिए कि क्या आपको पीएम किसान सम्मान निधि राशि आपके खाते में पहुंची है या नहीं (PM Kisan Samman Nidhi Check)?

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 17वीं किस्त भेजी जा चुकी है। राजस्थान के 65 लाख से अधिक किसानों को इसका फायदा मिलता है। एक बार चेक करिए कि क्या आपको पीएम किसान सम्मान निधि राशि आपके खाते में पहुंची है या नहीं (PM Kisan Samman Nidhi Check)?

Advertisement

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को किसानों के खातों में ट्रांसफर किया। देश के करीब 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि पहुंची है। किसान सम्मान निधि की राशि 2 हजार रुपए किसानों के खातों में डाल दी गई है। लेकिन क्या आपको ये राशि मिली है? आप घर बैठे किसान सम्मान निधि को चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

किसान सम्मान निधि राशि को चेक करें (PM Kisan Samman Nidhi Check)

किसान सम्मान निधि राशि को चेक करने के तरीके हैं। सबसे पहले घर बैठे चेक कर लें ताकि आपको बैंक जाने से पहले पता चल जाए कि पैसा आपको मिला है या नहीं।

  • PM किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • Know Your Status पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके कैप्चा भरें
  • फिर सारी डिटेल्स भरने के बाद Get Details पर क्लिक करें

इस तरह से आपको पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसा पहुंचा है या नहीं। इसके अलावा अगर आपको ऑनलाइन नहीं चेक करना है तो अपने बैंक में जाकर पासबुक देकर चेक करवा सकते हैं।

Advertisement

ये पढ़ें- Kisan Samman Nidhi Rajasthan: राजस्थान में किसानों की राशि 2 हजार से बढ़कर हुई इतनी, भजनलाल सरकार ने किया ऐलान

सीएम भजनलाल ने 8 हजार देने की घोषणा की थी

लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने किसानों को दी जाने वाली किसान सम्मान राशि की घोषणा को बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसानों को दी जाने वाली 2000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 8000 हजार किया गया है। अब राजस्थान के किसानों को किसान राशि के रूप में 8 हजार रुपए दिए जाएंगे। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये बढ़ी हुई राशि राज्य सरकार की ओर से कब दी जाएगी।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link