Parliament Session 2024: आज 18 वीं लोकसभा सत्र (18th Lok Sabha Session) शुरू होने वाला है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का लोकसभा में पहला दिन (Lok Sabha Session 2024) मुश्किल भरा रह सकता है। इस बार सरकार को मजबूत विपक्ष का सामना करना होगा।
जानकारी के मुताबिक, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। आज सुबह 10 बजे भाजपा के सांसद भर्तृहरि महताब को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ भी दिलाएंगी।
प्रोटेम स्पीकर पद को लेकर विपक्ष में आक्रोश
नई लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत अभी नहीं हुई और विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के के. सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नहीं बनाए जाने को लेकर विपक्ष आक्रोश में दिख रहा है। संभव है कि आज संसद में सरकार को इस नाराजगी का सामना करना पड़े।
यह भी जरूर पढ़ें...
मजबूत विपक्ष और गठबंधन वाली सरकार
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को बहुमत नहीं मिली। इस कारण गठबंधन वाली सरकार बनी है। ऐसे में मजबूत सरकार नहीं दिख रही है जबकि इस बार विपक्ष मजबूत है। इसलिए संसद में सरकार के लिए चुनौतियां बहुत अधिक देखने को मिल सकती हैं। जान लें, भारतीय जनता पार्टी ने 240 लोकसभा सीटें जीतीं और विपक्ष दलों के इंडिया गठबंधन को 234 सीट मिली हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






