बरसात में बीमार नहीं पड़ना है तो याद रखें ये आसान टिप्स- Monsoon Health Tips

Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में वायरस या बैक्टिरिया आपको आसानी से टार्गेट करते हैं। इसलिए मानसून के दौरान बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश के मौसम में आप आसानी टिप्स की मदद से खुद को हेल्दी और फिट (Monsoon Health Tips In Hindi) रख सकते हैं।

FM Sikar
Written by:
2 Min Read

Monsoon Health Tips: बरसात के मौसम में वायरस या बैक्टिरिया आपको आसानी से टार्गेट करते हैं। इसलिए मानसून के दौरान बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बारिश के मौसम में आप आसानी टिप्स की मदद से खुद को हेल्दी और फिट (Monsoon Health Tips In Hindi) रख सकते हैं।

- Advertisement -

बारिश में वायरल इंफेक्शन से बचें

बरसात में वायरल इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। इसलिए हाइजीन मेंटेन रखें और किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। हाइजीन मेंटेन रखने के लिए हाथों को सेनेटाइज करें और मास्क आदि भी लगा सकते हैं।

बरसात में खाएं ऐसे फूड

बरसात में आयुर्वेद के अनुसार खाना खाएं। जैसे- गेहूं, जौ, चावल, मक्का, सरसों, राई, खीरा, खिचड़ी, दही, मूंग खाएं। दालों में मूंग और अरहर की दाल खाना लाभकारी माना जाता है। हेल्दी फूड खाने से संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही मौसमी फल भी खाएं।

- Advertisement -

बरसात में सब्जी और फल को धोएं

बरसात में फल और सब्जियां के माध्यम से बैक्टीरिया घर तक पहुंच जाते हैं। इसलिए आपको इस मौसम के दौरान खास ख्याल रखें। उनको अच्छी तरह से धोकर ही इस्तेमाल करें।

बारिश में पानी भी पर्याप्त पिएं

बारिश में भले आपको प्यास कम लगे लेकिन ऐसे मौसम में शरीर में पानी की कमी ना होने दें। अगर पानी की कमी होगी तो आप जल्द ही बीमार पड़ जाएंगे। बारिश के मौसम में भी ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link