Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Skin Care In Monsoon: बरसात में त्वचा ना हो खराब, इसलिए मानसून में स्किन का ऐसे रखें ख्याल

Skin Care In Monsoon: बरसात के मौसम में त्वचा के खराब होने का डर अधिक रहता है। इस दौरान संक्रमण होने के चांसेज भी अधिक रहते हैं। इसलिए आपको मानसून में त्वचा का ख्याल (Skin Care In Monsoon) रखना चाहिए। इससे आप बारिश में स्किन केयर (Skin Care) कर पाएंगे।

FM Sikar
Written by: FM Sikar
2 Min Read

Skin Care In Monsoon: बरसात के मौसम में त्वचा के खराब होने का डर अधिक रहता है। इस दौरान संक्रमण होने के चांसेज भी अधिक रहते हैं। इसलिए आपको मानसून में त्वचा का ख्याल (Skin Care In Monsoon) रखना चाहिए। इससे आप बारिश में स्किन केयर (Skin Care) कर पाएंगे।

Advertisement

मानसून में लोगों की त्वचा डल और ड्राई दिखने लगती है। ये समस्याएं स्किन की रंगत को बेरंग कर देती है। इससे बचने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं।

पानी भरपूर पिएं

बरसात में आपको प्यास कम लग सकती है। इस वजह से अधिकतर लोग पानी कम पीते हैं। जबकि, ऐसा करने से त्वचा पर सीधा असर दिखने लगता है। इसलिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना है। बारिश में पानी पीना बिल्कुल भी कम नहीं करना चाहिए।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

त्वचा के लिए फायदेमंद है विटामिन C

सेहत के साथ स्किन के लिए भी विटामिन सी काफी फायदेमंद माना जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर विटामिन सी स्किन में कोलेजन बनाने के लिए जरूरी होता है। इसलिए बरसात में भी आपको विटामिन सी का उपयोग करना चाहिए।

Read Also- बरसात में बीमार नहीं पड़ना है तो याद रखें ये आसान टिप्स- Monsoon Health Tips

Advertisement

अच्छी तरह से सूखे कपड़े पहनें

बरसात के मौसम में कपड़े पूरी तरह से सूख नहीं पाते हैं। ऐसे में कई लोग गिले कपड़े को पहन लेते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको बरसात में स्किन इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए कपड़ों को अच्छी तरह से सूखाने के बाद ही पहनें।

त्वचा पर तेल लगाएं

नारियल या सरसों का तेल त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बारिश में त्वचा को सूखापन से बचाने के लिए आपको मसाज करना चाहिए। इसके लिए आप नारियल या सरसों तेल का उपोयग कर सकते हैं।

Advertisement

डिस्क्लेमर- यहां दी गई जानकारी सिर्फ जागरूकता के लिए है। आप इन टिप्स का उपयोग इलाज के उद्देश्य से ना करें। आपको दिक्कत है तो कृपया करके स्किन एक्सपर्ट या डॉक्टर से मिलें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link