Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

आधे से अधिक भारतीय हैं फिजिकली अनफिट, रिपोर्ट में खुलासा, 2030 तक हो जाएगा ऐसा हाल- Indians Physically Unfit

Indians Physically Unfit: भारतीयों को फिट रखने के लिए फिट इंडिया मूमेंट शुरू किया गया। Lancet Global Health Report के अनुसार, साल 2022 में भारत में 50 प्रतिशत वयस्क फिजिकली एक्टिव नहीं थे। ऐसे में युवा भारत अनफिट मालूम होता है।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Indians Physically Unfit: भारतीयों को फिट रखने के लिए फिट इंडिया मूमेंट शुरू किया गया। उसके बाद भी एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि आधे से अधिक भारतीय अनफिट हैं। 2023 तक ये आंकड़ा और भी कितना बढ़ेगा, ये जानकर होश उड़ जाएंगे।

Advertisement

लैंसेट की एक फिजिकली फिटनेस को लेकर प्रकाशित की गई है। लैंसेट की ये रिपोर्ट भारतीयों के फिटनेस को लेकर भी खुलासा करती है। जिसमें कहा गया है कि साल 2022 में भारत में 50 प्रतिशत वयस्क फिजिकली एक्टिव नहीं थे। ऐसे में युवा भारत अनफिट मालूम होता है।

लैंसेट ग्लोबल हेल्थ की रिपोर्ट (Lancet Global Health Report)

लैंसेट ग्लोबल हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, 42 प्रतिशत पुरुष की तुलना में 57 प्रतिशत ज्यादा महिलाएं शारीरिक रूप से इनएक्टिव बताई गई हैं। भारतीय वयस्कों में फिजिकली इनएक्टिव होना साल 2000 में 22.3 प्रतिशत से तेजी से बढ़कर 2022 में 49.4 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ये जो आंकड़ा है युवा भारत के लिए सही नहीं है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

ये पढ़िए- Healthy Life Tips: ब्रेड, बटर और कुकिंग ऑयल खाना लाभदायक या हानिकारक, ICMR ने बताई ये बात

2023 तक आधे से भी अधिक भारतीय होंगे अनफिट

लैंसेट ग्लोबल हेल्थ ने ये भी अनुमान जताया है कि अगर इसी तरह से रहा तो 2030 तक ये आंकड़ा डरा देगा। भारत की आबादी का 60 प्रतिशत हिस्सा 2030 तक शारीरिक रूप से निष्क्रिय हो जाएगा।

Advertisement

कैसे लोगों को माना जाता है फिजिकली अनफिट?

अब आपको ये समझने की जरूरत है कि कैसे लोगों को फिजिकली अनफिट माना जाता है। WHO के अनुसार, अगर कोई भी वयस्क हफ्ते में 150 मिनट से कम और किसी युवा की शारीरिक गतिविधि 60 मिनट से कम है तो उसकी शारीरिक गतिविधि को अपर्याप्त माना जाता है। ऐसे लोगों को फिजिकली अनफिट कहा जाता है।

कैसे रखें खुद को फिजिकली फिट

विश्व स्वास्थ्य संगठन ये कहता है कि सभी वयस्कों के लिए हफ्ते में कम से कम 150 से 300 मिनट की मीडियम एरोबिक एक्टिविटी करें। ये वर्कआउट करना बेहत जरूरी होता है। ऐसा करने से आप खुद को फिजिकली फिट रखने में मदद कर सकते हैं।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link