Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

राजस्थान में बारिश का Yellow Alert जारी, इन तारीखों पर भारी बारिश की संभावना, इन जिलों के लिए विशेष चेतावनी- Rajasthan Rain

Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून (Monsoon In Rajasthan) शुरूआत से ही रंग दिखा रहा है। मौसम विभाग (IMD) केंद्र जयपुर की ओर से पूरे राजस्थान में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Written by: Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Rain: राजस्थान में मानसून (Monsoon In Rajasthan) शुरूआत से ही रंग दिखा रहा है। मौसम विभाग (IMD) केंद्र जयपुर की ओर से पूरे राजस्थान में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में कुछ दिन भारी बारिश की संभावना दिख रही है।

Advertisement

मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि 29 जून से लेकर 2 जुलाई तक भयंकर बारिश होने की संभावना दिख रही है। शनिवार से बारिश के कारण मौसम सुहाना हो सकता है।

इन जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही कुछ जिलों को विशेष रूप से अलर्ट किया है। इनमें अजमेर, बारां, कोटा, राजसमंद, नागौर और पाली हैं जहां पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

ये पढ़िए- बारिश के मौसम मे बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से ऐसे करें बचाव- Safety Tips For Monsoon

तापमान में आई गिरावट

राजस्थान में इस बार भयंकर गर्मी ने सबको परेशान किया है। मगर समय पर मानसून आने के कारण लोगों को राहत मिल रही है। बताया जा रहा है कि बरसात के कारण पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर को छोड़कर पूरे राज्य का तापमान गिरा है, अधिकतर जगहों का तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। जान लें, सबसे कम न्यूनतम तापमान फलौदी में 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link