राजस्थान में एक और पेपर लीक का खुलासा, 8 लाख में डील, परीक्षा से पहले रटा दिए थे जवाब- Rajasthan Paper Leak

Rajasthan Paper Leak: पेपर लीक के मामलों में देशभर में हंगामा मचा है। वहीं, राजस्थान में एक बाद एक पेपर लीक खुलासा हो रहा है। राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक (Rajasthan Forest Guard Paper Leak) का भी खुलासा हुआ है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan Paper Leak: पेपर लीक के मामलों में देशभर में हंगामा मचा है। वहीं, राजस्थान में एक बाद एक पेपर लीक खुलासा हो रहा है। राजस्थान वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक (Rajasthan Forest Guard Paper Leak) का भी खुलासा हुआ है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वन रक्षक भर्ती का ये मामला गहलोत सरकार के दौरान हुआ था। जानकारी के मुताबिक, राज तालाब थाने में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इसको लेकर आरोपी प्रवीण मालवीय को गिरफ्तार किया गया जिसने पुलिस के सामने पेपर लीक के राज खोले हैं।

8 लाख रुपए में वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक का सौदा (Rajasthan Forest Guard Paper Was Leaked)

प्रतापगढ़ का रहने वाले प्रवीण को पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड से गिरफ्तार किया था। प्रवीण ने बताया था कि 8 लाख रुपए में बात हुई थी। साथ ही करीब 12 अभ्यर्थियों को परीक्षा के 2 घंटे पहले ही उत्तर रटा दिए गए थे।

- Advertisement -

ये पढ़िए- राजस्थान का मुन्ना भाई, जैसा पैसा वैसी सरकारी नौकरी देता था, जानिए कौन है ये- Rajasthan Paper Leak Case

बांसवाड़ा के केंद्रों पर परीक्षा दी थी

साथ ही आरोपी ने पुलिस को ये भी बताया है कि जिन लोगों को उत्तर रटाए गए थे। वो लोग बांसवाड़ा के अलग-अलग केन्द्रों पर परीक्षा दिए थे। बता दें, वन विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी को इसमें मिला हुआ नहीं पाया गया है। हालांकि, अभी तक मुख्य आरोपी को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। अगर मुख्य आरोपी पकड़ में आता है तो कुछ और खुलासा हो सकता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -