SRK को 35 साल पहले दूरदर्शन पर मिला था नंदू का रोल, फोटो देखके कहोगे ये लड़का कैसे बना बॉलीवुड का किंग खान- Shah Rukh Khan

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की करीब 35 साल पहले की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो नंदू का किरदार निभाते दिख रहे हैं। शाहरुख उस वक्त दूरदर्शन के एक सीरियल (SRK TV Serial) में काम करते थे।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की करीब 35 साल पहले की एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें वो नंदू का किरदार निभाते दिख रहे हैं। शाहरुख उस वक्त दूरदर्शन के एक सीरियल (SRK TV Serial) में काम करते थे।

- Advertisement -

शाहरुख खान आज ना केवल भारत बल्कि अन्य देशोंं में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। आइए, आपको बताते हैं कि वो किस सीरियल में काम करते थे। शाहरुख का ये सीरियल वाला लुक देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये लड़का एक दिन इतना बड़ा स्टार बन जाएगा।

शाहरुख ने 1988 में टीवी पर डेब्यू किया

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री मारने से पहले बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख ने 1988 में टीवी पर डेब्यू किया था। जान लें, दिल दरिया शाहरुख के एक्टिंग करियर का पहला सीरियल था। इसकी वजह से ही वो टीवी की दुनिया में आए थे।

- Advertisement -

SRK on DD TV Serial

यहां उनके काम ने पहचान बनाई। इसलिए शाहरुख को दो और सीरियल मिले थे। वो इसके बाद फौजी और हम पांच जैसे सीरियल्स में भी दिखे। अपनी अलग एक्टिंग के कारण शाहरुख खान हमेशा से पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। इसलिए उनको फिल्मों में भी मौका मिल गया।

- Advertisement -

ये भी पढ़िए- 1920 मूवी की हवेली का लोकेशन जान लीजिए कहां है, सच में ये हवेली है भुतिया, सदियों से है बंद!

1992 में दीवाना फिल्म से शाहरुख ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

- Advertisement -

इस तरह से जब बॉलीवुड में काम करने आए तो उनको काफी कुछ झेलना भी पड़ा था। एक बार कार का लोन ना चुकाने के कारण उनकी गाड़ी को उठाकर ले गए थे। वो किस्सा भी जूही चावला ने मीडिया में सुनाया था। इस तरह से आज शाहरुख खान टीवी की दुनिया से फिल्मोें आकर छा गए हैं।

शाहरुख खान की नई फिल्म

पिछले साल पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्मों ने लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। इनकी फिल्में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुईं। जान लें, जवान के बाद शाहरुख एक बार फिर एटली कुमार की फिल्म लॉयन में दहाड़ते दिखेंगे।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link