Budget 2024 live updates in hindi

Budget 2024 Announcement LIVE: वित्त मंत्री ने पेश किया बजट 2024, जानें बजट की बड़ी घोषणाओं का लेटेस्ट लाइव अपडेट्स

budget announcement 2024 highlights LIVE: मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट आज पेश हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट 2024 पेश करे रही हैं। बजट 2024 में किसानों, युवाओं को लेकर विशेष फोकस रहेगा। बजट में कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
7 Min Read

Budget 2024 Announcement Live Updates in Hindi: बजट 2024 की लेटेस्ट न्यूज और पल पल के अपडेट के लिए 89.6 एफएम सीकर के इस लाइव ब्लॉग पर बने रहिए।

- Advertisement -
2 years ago23 July 2024 at 3:27 PM IST

Budget 2024 full List of Cheaper Items: देखिए पूरी लिस्ट

बजट में सोना चांदी, मोबाइल फोन, दवाई-इलाज आदि को लेकर घोषणाएं हुई हैं। जानिए बजट 2024 में किन किन चीजों को सस्ता किया गया है (Budget 2024 full List of Cheaper Items)?

2 years ago23 July 2024 at 3:04 PM IST

PM Modi Speech On Budget 2024: रोजगार के अवसर देने वाला बजट

बजट 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इस बजट में सरकार ने ‘रोजगार से जुड़ी प्रोत्साहन योजना’ की घोषणा की है। इससे रोजगार के कई अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

2 years ago23 July 2024 at 11:59 AM IST

1 लाख सैलरी पाने वाले के खाते में 15000 रुपये ट्रांसफर

सैलरी वालों के लिए बजट में एक अहम घोषणा की गई है। निर्मला सीतारमण ने कहा है कि एक लाख रुपये महीने तक की नौकरी करने वालों के खाते में अधिकतम 15000 रुपये डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे इंप्लायर को हर महीने तीन हजार तक मदद दी जाएगी, जो कर्मचारी के ईपीएफओ कंट्रीब्यूशन में जाएगा।

2 years ago23 July 2024 at 11:50 AM IST

Budget 2024-25 Live Updates: बिहार के लिए सौगात

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “… 21,400 करोड़ रुपये की लागत से बिहार के पीरपैंती में 2400 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित करने सहित बिजली परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। बिहार में नए हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। बहुपक्षीय विकास बैंकों से बाहरी सहायता के लिए बिहार सरकार के अनुरोधों पर शीघ्रता से काम किया जाएगा”

2 years ago23 July 2024 at 11:45 AM IST

Budget 2024-25 Live Updates: मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई

केंद्रीय बजट 2024-25 में MSMEs और विनिर्माण, विशेष रूप से श्रम-गहन विनिर्माण पर विशेष ध्यान प्रदान करता है। MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की घोषणा की गई। मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई।

2 years ago23 July 2024 at 11:43 AM IST

Budget 2024-25 Live Updates: आदिवासियों के लिए घोषणा

आदिवासी समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय ‘उन्नत ग्राम अभियान’ शुरू किया जाएगा। यह योजना आदिवासी-बहुल गांवों और आकांक्षी जिलों में आदिवासी परिवारों के लिए संतृप्ति कवरेज को अपनाएगी। इससे 63 हजार गांवों को कवर किया जाएगा जिससे 5 करोड़ आदिवासी लोगों को लाभ मिलेगा।

2 years ago23 July 2024 at 11:37 AM IST

Education Loan: एजुकेशन लोन पर छूट

प्रति वर्ष 25 हजार छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव है। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट पर मिलेंगे।

2 years ago23 July 2024 at 11:30 AM IST

Nirmala Sitharaman Budget Speech: रोजगार और स्किल ट्रेनिंग से जुड़ी पांच योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़

युवाओं और बेरोजगारी को ध्यान में रखकर निर्मला सीतारमण ने कहा कि रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी 5 योजनाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए का बजट है। इससे देश के युवाओं को रोजगार में काफी हद तक फायदा मिलने वाला है।

2 years ago23 July 2024 at 11:12 AM IST

Budget 2024-25 Live Updates: वित्त मंत्री पेश कर रही हैं बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वैसे ही शाइन करेगी जैसा की उम्मीद है। हम तरक्की की राह पर हैं।

2 years ago23 July 2024 at 10:49 AM IST

Budget 2024-25 Live Updates: संसद पहुंचे पीएम मोदी

आज केंद्रीय बजय पेश होने जा रहा है। इसको लेकर पीएम मोदी संसद पहुंच चुके हैं। यहां पर पीएम मोदी ने बजट को मंजूरी मिलने के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक की जिसमें अमित शाह, राजनाथ सिंह अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे।

2 years ago23 July 2024 at 10:45 AM IST

Union Budget 2024-25: गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बाद गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद पहुंचे हैं। इसके अलावा अन्य सांसद भी संसद पहुंच रहे हैं। जहां आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं।

2 years ago23 July 2024 at 10:39 AM IST

Union Budget 2024-25 को राष्ट्रपति की औपचारिक मंजूरी मिली

केंद्रीय बजट 2024-25 को राष्ट्रपति की औपचारिक मंजूरी मिल गई है। बस कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश करेंगी। बता दें, बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति की मंजूरी लेनी होती है। इसके बाद सरकार की ओर से बजट पेश किया जाता है।

2 years ago23 July 2024 at 9:47 AM IST

निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी राष्ट्रपति भवन पहुंचे

आज बजट पेश किया जाना है। इसको लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं। करीब नौ बजे निर्मला सीतारमण मंत्रालय पहुंची थी।

2 years ago23 July 2024 at 9:43 AM IST

Union Budget 2024 LIVE Updates: बजट से पहले शेयर बाजार में उछाल

आज बजट वाले दिन भारतीय शेयर बाजार हरे निशान के साथ ओपन हुआ है। सुबह 9:12 बजे बीएसई सेंसेक्स 222.22 (0.28%) की बढ़त के साथ 80,724.30 पर और निफ्टी 59.65 (0.24%) की बढ़त के साथ 24,568.90 पर खुला है। देखना है बजट के बाद इस पर क्या असर दिखता है।

2 years ago22 July 2024 at 6:48 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल (मंगलवार) सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है। ये भी कहा जा रहा है कि इस बार विपक्ष बजट को लेकर सरकार को घेरेगा भी।

2 years ago22 July 2024 at 6:47 PM IST

आम लोगों को बजट में क्या फायदा मिल सकता है

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का ये बजट खास होने वाला है। अब देखना ये है कि इस बार के बजट में आम लोगों के लिए क्या खास होता है। उम्मीद है कि इस बार सैलरी वालों, मीडिल क्लास को ध्यान में रखकर बजट पेश किया जाएगा।

2 years ago22 July 2024 at 5:50 PM IST

बजट 2024 लाइव- सबकी निगाहें क्या होंगी घोषणाएं

बजट 2024 मंगलवार को आ रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल लोकसभा में सुबह 11 बजे बजट 2024 पेश करेंगी। सबकी निगाहें होने वाली घोषणाओं पर टिकी हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link