Sikar Rain Alert: सीकर में बारिश का अलर्ट जारी, इन जिलों में भी बरस सकते हैं काले बादल

Sikar Rain Alert: सीकर में बारिश को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। सीकर सहित 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Sikar Rain Alert: सीकर में बारिश को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। सीकर सहित 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश होने की संभावना जताई गई है।

- Advertisement -

बुधवार को मौसम विभाग केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि सीकर सहित 20 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के दौरान इन इलाकों में वज्रपात और मेघगर्जन भी हो सकती है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

सीकर सहित 20 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट (Yellow Alert In Sikar and 20 Districts)

Sikar rain news today in hindi sikar weather news today

- Advertisement -

मौसम विभाग ने सीकर, जयपुर, झुंझुनू, राजसमंद, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, नागौर, प्रतापगढ़, बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़ जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इसलिए इन इलाकों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। बता दें, मौसम विभाग की ये जानकारी सिर्फ 3 घंटे के लिए मान्य होती है।

सीकर में बारिश को लेकर लगातार अपडेट (Sikar Rain Update Today)

अगर हम सीकर जिले की बात करें तो यहां पर बारिश को लेकर पिछले 10-12 घंटों में लगातार अपेडट दिए जा रहे हैं। यहां पर बारिश होने की प्रबल संभावना दिख रही है। मौसम विभाग बारिश का अलर्ट हर तीन घंटे के बाद दे रहा है जिसमें सीकर का नाम उल्लेखित है।

- Advertisement -

ये भी पढ़िए- Rajasthan Weather Update: इन तीन दिनों होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Rain Alert

राजस्थान में मानसून पड़ गया कमजोर (Rajasthan Monsoon Update)

जान लें कि, अगस्त के पिछले दस दिनों में बारिश कम देखने को मिल रही है। क्योंकि, मानसून ट्रफ लाइन में बदलाव देखने को मिले हैं। इस कारण राज्य में मानसून कमजोर हुआ है। हालांकि, हल्की फुल्की बारिश भले हो लेकिन अगले एक-दो दिन में भारी बारिश नहीं होने की संभावना बनी है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link