सोनाक्षी-जहीर की शादी वाला घर क्यों बिक रहा है, जानिए कारण | Sonakshi Sinha House News

Sonakshi Sinha House News: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को करीब 50 दिन से अधिक हुए। इस बीच पारिवारिक मन मुटाव व उसके बाद घर बेचने की खबर सामने आई है।

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

Sonakshi Sinha House News: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को करीब 50 दिन से अधिक हुए। इस बीच पारिवारिक मन मुटाव व उसके बाद घर बेचने की खबर सामने आई है।

- Advertisement -

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी एक सेलिब्रिटी शादी थी जो काफी लाइमलाइट में रही। सोनाक्षी सिन्हा ने शादी से पहले बांद्रा में एक बहुत आलीशान घर खरीदा था। यह घर इस जोड़ी के लिए बहुत विशेष था क्योंकि दोनों ने अपनी शादी यहीं की थी।

लेकिन शादी के मात्र 57 दिन बाद ही इस घर के बिकने की खबरें आ रही हैं। ये सुनकर सोनाक्षी व जहीर के फैंस को काफी निराशा हुई है। इस कारण काफी लोग अलग-अलग अटकले लगा रहे हैं।

- Advertisement -

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से उनकी मां और भाई खुश नहीं थे लेकिन उनके माता-पिता इस शादी में शामिल हुए थे। परंतु उनके भाई लव का शादी में शामिल नहीं होना कहीं ना कहीं कुछ और ही इशारा करता है। साथ ही इस रक्षाबंधन पर कोई पोस्ट ना देखकर भी फैंस यह अनुमान लगा रहे थे कि भाई उनकी शादी से खुश नहीं हैं।

इंस्टाग्राम की एक पोस्ट ने दी खबर को हवा

एक रियल-एस्टेट ने उनके घर की डिटेल्स दी है, जिसमे लग्जरी सी-फेसिंग, 4BHK अपार्टमेंट के बारे में जिक्र किया गया है। यह 42,000 वर्ग फुट का आलीशान फ्लैट है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि इसे 2BHK में भी बदल सकते हैं। घर मे 3 कार पार्क की जा सकती है। इस अपार्टमेंट की कुल कीमत इस रियल स्टेट ने 25 करोड़ रुपये तय की है। इसके साथ ही सोनाक्षी सिन्हा ने भी रियल एस्टेट के इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है। इसलिए फैंस को लगा है कि ये सोनाक्षी का ही घर है।

- Advertisement -

ये भी पढ़िए- Gadar 3 Update: गदर 3 आएगी या नहीं, गदर के डायरेक्टर ने आखिरकार कर दिया खुलासा

हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा ये घर क्यों बेच रही हैं इसको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना है कि सोनाक्षी की ओर से इसको लेकर कोई जवाब आता है या नहीं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link