Govinda Shot By Gun : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को लगी गोली, अस्पताल में हुए भर्ती

Govinda Shot By Gun : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को गोली लगने की खबर (Govinda Shot By Gun at Home) सामने आ रही है। गोली लगने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Govinda Shot By Gun : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को गोली लगने की खबर (Govinda Shot By Gun at Home) सामने आ रही है। गोली लगने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है।

- Advertisement -

मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक, गोविंदा सुबह-सुबह कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। तभी वो घटना घटी है। उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर से ही उन्हें गोली लगी है।

एक्टर गोविंदा को कैसे लगी गोली

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया है कि कोलकाता निकलने के दौरान गोविंदा लाइसेंसी रिवॉल्वर को रख रहे थे। तभी लाइसेंसी रिवॉल्वर नीचे गिर गया और गोली उनके पैर में जा लगी। गोली लगने के साथ ही वो फर्श पर गिर पड़े और फिर आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया।

- Advertisement -

मुंबई पुलिस ने गोविंदा को गोली लगने पर क्या कहा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने भी इस बयान की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया है कि यह हादसा मंगलवार सुबह 4:45 बजे हुआ। गोविंदा ठीक हैं और चोट गंभीर नहीं है।

गोविंदा को गोली लगने की खबर के कारण फैंस काफी दुखी हैं। सोशल मीडिया पर भी गोविंदा की सलामती के लिए फैंस दुआ कर रहे हैं। साथ ही गोविंदा के परिवार व दोस्त भी अस्पताल में उनको देखने के लिए जा रहे हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -