Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Govinda पर खाटू श्याम की कृपा, गोली लगने वाले दिन सीकर आईं थीं गोविंदा की पत्नी

Govinda Wife In Sikar : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) को 1 अक्टूबर को गोली लगी थी। पूरा देश उनके लिए दुआ कर रहा था और उसी बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने सीकर में बाबा श्याम (Khatu Shyam Sikar) की पूजा अर्चना की।

FM Sikar
Written by: FM Sikar
2 Min Read

Govinda Wife In Sikar : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) को 1 अक्टूबर को गोली लगी थी। पूरा देश उनके लिए दुआ कर रहा था और उसी बीच उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने सीकर में बाबा श्याम (Khatu Shyam Sikar) की पूजा अर्चना की।

Advertisement

सीकर में पहुंचीं गोविंदी की पत्नी सुनीता अहूजा के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहे हैं। साथ ही फैंस ये बात लिख रहे हैं कि खाटू श्याम की कृपा हुई है और गोविंदा की जान बच गई है।

गोविंदा के फैंस हारे के सहारे खाटू श्यामजी को इसके लिए शुक्रिया भी कह रहे हैं।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

गोविंदा की पत्नी ने खाटू श्याम से मांगी दुआ

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बाबा खाटू श्याम का दर्शन करने के बाद सुनीता आहूजा वापस जयपुर चली गईं। गोविंदा की पत्नी सुनीता 29 सितंबर को बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए मुंबई से जयपुर पहुंची थीं। सुनीता आहूजा 30 सितंबर को खाटू श्याम के दर्शन किए और फिर जयपुर के लिए रवाना हो गईं।

बता दें, बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को कल गोली लगने की खबर आई थी। बताया गया कि उनके लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली लग गई थी। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और ICU में रहने के कुछ घंटों पर उनकी स्थिति नॉर्मल हो पाई थी। बाद में, गोविंदा ने फैंस के लिए मैसेज जारी कर बताया कि वो ठीक हैं।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link