Sikar News: रविवार शाम सीकर में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ करीब 30 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। नवलगढ़ रोड पर जलभराव के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी जमा होने से यहां से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। बारिश के बाद सड़क पर जलभराव के चलते लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। वहीं शहर के अन्य निचले इलाकों में भी बारिश का असर देखने को मिला।
कहीं बारिश तो कहीं ओले
इससे पहले शनिवार को कोटा के मंडाना और जैसलमेर के मोहनगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। नागौर, टोंक, डूंगरपुर, सिरोही, झुंझुनूं और जालोर में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। वहीं सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, झालावाड़ और कोटा में दोपहर बाद हल्के बादल छाए रहे।
बारिश के बाद तापमान में गिरावट
मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बाड़मेर, जोधपुर, जैसलमेर, पिलानी और बीकानेर में अधिकतम तापमान 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा। शनिवार को झुंझुनूं में 6 मिमी, हनुमानगढ़ के संगरिया में 1.5 मिमी, नागौर के मूंडवा में 1 मिमी तथा जालोर, डूंगरपुर और माउंट आबू में 0.5-0.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। प्रतापगढ़ के सुहागपुरा में 5 मिमी बारिश हुई।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


