Jio Diwali Dhamaka Offers: जियो का दिवाली धमाका ऑफर, आज ही रिचार्ज करें ₹ 899 का और पाएं 3350 रुपये वापस!

Jio Diwali Dhamaka Offers: दिवाली और फेस्टिवल सीजन में कंपनियां कस्टमर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश कर रही हैं। रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए मुकेश अंबानी दिवाली पर ऐसा ऑफर लेकर आए हैं कि सुनकर आप खुश हो जाएंगे। जी हां, रिलायंस जियो ने True 5G Jio Diwali Dhamaka Offers का ऐलान किया है।

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

Jio Diwali Dhamaka Offers: दिवाली और फेस्टिवल सीजन में कंपनियां कस्टमर्स के लिए धमाकेदार ऑफर पेश कर रही हैं। रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए मुकेश अंबानी दिवाली पर ऐसा ऑफर लेकर आए हैं कि सुनकर आप खुश हो जाएंगे। जी हां, रिलायंस जियो ने True 5G Jio Diwali Dhamaka Offers का ऐलान किया है। जिसके तहत जियो के 899 रुपये और 3599 रुपये वाले रिचार्ज पर यूजर्स को इस ऑफर के तहत 3350 रुपये के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

- Advertisement -

ग्राहक अब 899 रुपये और 3599 रुपये की कीमत वाले रिचार्ज प्लान के साथ 3350 रुपये के ढेरों लाभों का आनंद ले सकते हैं। त्यौहारी मूड को बढ़ाने के लिए बनाए गए इन ऑफर्स में EaseMyTrip के ज़रिए होटल और हवाई यात्रा बुकिंग पर महत्वपूर्ण बचत, AJIO पर आकर्षक शॉपिंग छूट और स्विगी से खाने के ऑर्डर पर शानदार डील शामिल हैं।

Jio Diwali Offers: दिवाली पर जियो का धमाका, एक साल तक इंटरनेट फ्री, सस्ते लोन का भी तोहफा, जानें ऑफर की डिटेल्स

- Advertisement -

कैसे मिलेगा इसका लाभ

3350 रुपये के इन लाभों का लाभ उठाने के लिए, ग्राहकों को बस अपने जियो नंबर को 899 रुपये या 3599 रुपये से रिचार्ज करना होगा। रिचार्ज के बाद, पार्टनर कूपन सीधे उपयोगकर्ताओं के MyJio अकाउंट में जमा हो जाएंगे। इन कूपन को रिडीम करना है: उपयोगकर्ताओं को MyJio ऐप में जाकर ‘ऑफ़र’ सेक्शन में जाना होगा, ‘My winnings’ का चयन करना होगा, अब उस कूपन पर क्लिक करें जिसे आप रिडीम करना चाहते हैं। फिर कूपन कोड कॉपी करें और फिर क्यूरेटेड लिंक पर क्लि करके पार्टनर साइट पर जाएं और पेमेंट करते वक्त कूपन अप्लाई करें। ये दिवाली धमाका ऑफर 25 अक्टूबर से 5 नवंबर, 2024 तक उपलब्ध हैं।

3599 रुपये वाला जियो रिचार्ज प्लान में रोजाना 2.5 जीबी डेटा मिलता है, जो कुल 912.5 जीबी होता है। इस प्लान में बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देश भर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और JioTV, JioCinema और JioCloud का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन का लाभ भी शामिल है।

- Advertisement -

वहीं, 90 दिनों के लिए वैध 899 रुपये वाला जियो प्लान ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 मुफ्त एसएमएस प्रदान करता है। 3599 रुपये वाले विकल्प की तरह यह प्लान भी जियो ग्राहकों को काफी लाभ देने का वादा करता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link