Ad image
Sun Jun 1, 7:46 pm Sikar
33°C - टूटे हुए बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 28% | 🌬 हवा: 9.64 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
- Advertisement -

Jio Diwali Offers: दिवाली पर जियो का धमाका, एक साल तक इंटरनेट फ्री, सस्ते लोन का भी तोहफा, जानें ऑफर की डिटेल्स

- Advertisement -
Sun Jun 1, 7:46 pm Sikar
33°C - टूटे हुए बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 28% | 🌬 हवा: 9.64 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar

Jio Diwali Offers 2024: जियो एक ऐसा बेहतरीन ऑफर लाया है, जिसमें आपको एक साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा जियो ने एक एप भी लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को सस्ते लोन भी उपलब्ध होंगे।

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

Jio Diwali Offers: रिलायंस ​जियो के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारी सीजन में जियो ने अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर लॉन्च किए हैं। ऐसे में आप भी जियो के इन नये विशेष ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप घर या ऑफिस में फाइबर इंटरनेट कनेक्शन लगाने की सोच रहे हैं, तो ये सबसे अच्छा मौका है। क्योंकि, जियो एक ऐसा बेहतरीन ऑफर लाया है, जिसमें आपको एक साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा। इसके अलावा जियो ने एक एप भी लॉन्च किया है, जिसमें ग्राहकों को सस्ते लोन भी उपलब्ध होंगे।

कैसे मिलेगा एक साल फ्री इंटरनेट? (Jio Free Internet Offer)

रिलायंस जियो ने हाल ही में दिवाली धमाका ऑफर पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को 1 साल के लिए फ्री इंटरनेट मिलेगा। अगर कोई ग्राहक ऑफर के तहत नया जियो एयर फाइबर कनेक्शन लगवाता है, तो उसे रिवॉर्ड के तौर पर एक साल तक फ्री इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। जियो एयर फाइबर सब्सक्रिप्शन में आपको ना सिर्फ इंटरनेट, बल्कि ओटीटी ऐप्स का भी सब्सक्रिप्शन भी बिल्कुल फ्री मिलेगा। यूजर्स इस फायदा 3 नवंबर, 2024 तक उठा सकते हैं।

- Advertisement -

फ्री इंटरनेट के लिए क्या है शर्त?

अगर कोई नया यूजर नया जियो एयर फाइबर कनेक्शन लगवाता है, तो इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए उसे रिलायंस डिजिटल और मायजियो स्टोर से 20 हजार या उससे अधिक की शॉपिंग करनी पड़ेगी। वहीं, अगर आप पुराने ग्राहक है तो आप 2,222 रुपये का रिचार्ज कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसमें यूजर्स को 12 कूपन मिलेंगे जिनका मूल्य उनके एयर फाइबर प्लान के मुताबिक होगा।

यह भी जरूर पढ़ें...

सस्ते लोग के लिए Jio finance app लॉन्च (Jio Loan)

रिलायंस जियो ने नया ऐप Jio Finance पेश किया है। लॉन्च के बाद से अब तक ऐप को करीब 60 लाख से ज्यादा यूजर्स ने डाउनलोड कर लिया है। इस ऐप में म्यूचुअल फंड पर लोन, संपत्ति पर लोन, होम लोन समेत कई सर्विस मिलती हैं। इस एप के जरिये आप सस्ती ब्याज दर पर लोन ले सकते हैं। फाइनेंशियल मार्केट में अपना दबदबा बनाने के लिए JFSL प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराएगी।

- Advertisement -
हमें फॉलो करें
TAGGED:
Share This Article
Rupali kumawat
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -