Video: खाटूश्यामजी थाने के उद्घाटन में विवाद, कांग्रेस विधायक ने छीनी कैंची, तो आईजी ने भाजपा नेता ने कटवाया फीता- Khatu Shyam Ji News

Khatu Shyam ji Thana Inauguration News Today: सीकर में खाटूश्यामजी थाना उद्घाटन पर विवाद: विधायक ने भाजपा नेता से छीनी कैंची, कार्यक्रम का किया बहिष्कार। पूरी खबर यहां पढ़ें

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Khatu Shyam ji Police Thana Inauguration News Today: सीकर के नए खाटूश्यामजी सदर थाने के उद्घाटन समारोह में जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी मौजूद थे, लेकिन राजनीतिक टकराव के चलते माहौल गर्मा गया।

- Advertisement -

फीता काटने पर हुआ विवाद

इस उद्घाटन कार्यक्रम में जयपुर रेंज आईजी अजयपाल लांबा और सीकर एसपी भुवन भूषण यादव शामिल हुए। लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह ने भाजपा नेता गजानंद कुमावत से फीता कटवाने का विरोध किया। इसको लेकर थाने के बाहर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई।

विधायक और अधिकारियों के बीच तकरार

आईजी लांबा ने गजानंद कुमावत को फीता काटने के लिए कैंची दी, लेकिन विधायक वीरेंद्र सिंह ने बीच में दखल देकर कैंची वापस आईजी को लौटा दी। इसके बावजूद लांबा ने फिर से कुमावत को कैंची दी, और उन्होंने फीता काट दिया। इस घटना से नाराज विधायक ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और वहां से चले गए।

- Advertisement -

भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

भाजपा नेताओं ने विधायक के इस कदम पर नाराजगी जताई। भाजपा नेता नितेश पारमुवाल का कहना था कि गजानंद कुमावत ने क्षेत्र के विकास के लिए काफी काम किया है, लेकिन कांग्रेस को यह मंजूर नहीं। दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन ने माहौल शांत रखने के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया।

विवाद के साए में हुआ उद्घाटन

हालांकि थाने का उद्घाटन तो पूरा हो गया, लेकिन यह कार्यक्रम राजनीतिक तनातनी की भेंट चढ़ गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए कार्यक्रम को पूरा कराया, लेकिन इस मुद्दे पर स्थानीय स्तर पर बहस अब भी जारी है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -