Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Lakhpati Didi Scheme 2024: अब 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति, जानें क्या है लखपति दीदी योजना 2024, कैसे करें आवेदन

Lakhpati Didi Scheme 2024 Online: हाल ही में मोदी सरकार ने बजट 2024 (Budget 2024) में लखपति दीदी योजना 2024 को लेकर बड़ी घोषणा की थी। जिसे लेकर अब काफी चर्चा हो रही है। लोग लख​पति दीदी योजना को लेकर काफी सर्च कर रहे हैं। आज हम आपको मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना की संपूर्ण जानकारी देंगे। क्या है लखपति दीदी योजना, इसके लिए कैसे आप आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं lakhpati didi scheme in hindi

Gullak Sharma
Written by: Gullak Sharma - Sub Editor
4 Min Read

Lakhpati Didi Scheme 2024 Online: हाल ही में मोदी सरकार ने बजट 2024 (Budget 2024) में लखपति दीदी योजना 2024 को लेकर बड़ी घोषणा की थी। जिसे लेकर अब काफी चर्चा हो रही है। लोग लख​पति दीदी योजना को लेकर काफी सर्च कर रहे हैं। आज हम आपको मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना की संपूर्ण जानकारी देंगे। क्या है लखपति दीदी योजना, इसके लिए कैसे आप आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं lakhpati didi scheme in hindi

Advertisement

बजट 2024 में लखपति दीदी योजना पर ऐलान (Lakhpati Didi Yojana 2024)

केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कई योजनाएं लॉन्च की हैं। इसी क्रम में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए लखपति दीदी योजना 2024 की शुरुआत की गई। बजट 2024-25 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना का जिक्र करते हुए लखपति दीदी की संख्या बढ़ाकर एक करोड़ से 3 करोड़ कर दी।

क्या है लखपति दीदी योजना 2024 ( Lakhpati Didi Yojana Kya hai)

महिलाओं को कौशल विकास के साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार द्वारा 15 अगस्त 2023 को लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को कौशल विकास जैसे- प्लंबिंग, ड्रोन संचालन, एलईडी बल्ब का निर्माण करना सिखाए जाते हैं। इस योजना के तहत अपना बिजनेस स्टार्ट करने के लिए एक लाख से ₹500000 तक का ब्याज मुक्त ऋण भी केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस योजना का लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को कौशल विकास के द्वारा सालाना ₹100000 से अधिक की आय अर्जित करने के लिए सशक्त बनाना है। लेकिन, अब इस योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

लखपति दीदी योजना 2024 के लिए पात्रता (Lakhpati didi yojana eligibility)

इस योजना के लिए 18 से 50 वर्ष की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी वे सभी महिलाएं पात्र हैं, जिनके परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं है। इस योजना में शामिल होने के लिए महिला का स्वयं सहायता समूह में शामिल होना आवश्यक है।

लखपति दीदी योजना 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया (Lakhpati didi yojana online apply)

लखपति दीदी योजना 2024 के आवेदन के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन किया जा सकता है।

Advertisement

-ऑफलाइन आवेदन के लिए संबंधित कार्यालय जैसे आंगनबाड़ी में महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जमा करते हुए आवेदन पत्र भरकर, जमा कर इस योजना से जुड़ा जा सकता है।

-ऑनलाइन आवेदन के लिए भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लखपति दीदी योजना टैब पर क्लिक करना है, उसके बाद कुछ महत्वपूर्ण सूचनाओं को भरकर करके ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Advertisement

लखपति दीदी योजना के आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज-

आधार कार्ड ,पैन कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक डिटेल्स, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो।

लखपति दीदी योजना के लाभ-

1. महिलाओं में कौशल का विकास होगा।
2. आर्थिक रूप से जागरूकता आएगी तथा बचत बढ़ेगी।
3. पारिवारिक आमदनी बढ़ेगी जीवन स्तर में सुधार होगा।
4. महिलाओं का आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण होगा।
5. देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
6. महिलाओं में बिजनेस की मानसिकता बढ़ेगी।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Sub Editor
गुल्लक शर्मा शेखावाटी यूनिवर्सिटी से BSc में ग्रेजुएट किया हैं और वर्तमान में Civil Service की तैयारी कर रही हैं। उनको राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में साक्षात्कार देने का अनुभव प्राप्त हैं। Civil Service की तैयारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय संबंध, पॉलिटी, करंट में चर्चित मुद्दों के कॉन्सेप्ट का गहराई से अध्ययन किया है। गुल्लक शर्मा को सरकारी योजनाएं, पाॅलिटी, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर लिखने का अनुभव हैं। वर्तमान में 89.6 एफएम सीकर में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व पॉलिटिकल न्यूज का जिम्मा संभाल रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link