Rajasthan Bandh News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद राजस्थान में बंद, सीकर-कोटा में बवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Rajasthan Bandh News: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या के विरोध में राजस्थान के कई जिलों में बंद, विरोध प्रदर्शन और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Bandh News: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस नृशंस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद राजस्थान में गुस्से और शोक का माहौल है। हमले के विरोध में हिंदू संगठनों और सर्वसमाज की ओर से शुक्रवार को कई जिलों में विरोध प्रदर्शन और बंद का ऐलान किया गया।

- Advertisement -

सीकर और कोटा जैसे शहरों में बाजार पूरी तरह बंद रहे। कोटा में कुछ स्थानों पर दुकानों को बंद कराने के दौरान धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आईं। फाइनेंस कंपनियों के दफ्तरों को जबरन बंद कराने की कोशिशों में तनाव की स्थिति बनी। वहीं सीकर में बजरंग दल के कार्यकर्ता सब्जी ठेलों को हटवाने पहुंचे, जिस पर पुलिस ने हस्तक्षेप किया। कुछ कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस भी हुई और मोहल्ला कारीगरान में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बजरंग दल के दो कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीगंगानगर में बीएसएफ ने गश्त तेज कर दी है और अस्थाई चौकियां भी स्थापित की गई हैं। बॉर्डर पोस्टों पर जवानों की संख्या बढ़ाई गई है और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। जिले में A श्रेणी की नाकाबंदी जारी है।

- Advertisement -

राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय ने सख्त कदम उठाए हैं। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर विशाल बंसल ने सभी पुलिस अधिकारियों को आदेश देते हुए प्रदेशभर के पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यह निर्देश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

इस बीच जैसलमेर में लोगों ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध दर्ज कराया, जबकि उदयपुर के झाड़ोल क्षेत्र में रैली निकाली गई। पूरे राजस्थान में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश साफ नजर आ रहा है और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -