CBSE 10th Results: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में भी सीकर का लहराया परचम, इशिता कुमारी के बने 99%, देखें मार्कशीट

CBSE 10th Results: इशिता कुमारी, सीकर की छात्रा ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99% अंक हासिल किए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय आकाश एजुकेशनल सर्विसेज, सीकर को दिया है। इशिता ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ जेईई की भी तैयारी की थी और इसे अपनी मेहनत और आकाश कोचिंग की मदद से संभव किया।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

CBSE 10th Results: आज जारी हुए सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में सीकर की छात्रा इशिता कुमारी (Ishita Kumari Sikar) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इशिता ने यह सफलता आकाश इंस्टीट्यूट सीकर (Aakash Institute Sikar) से पढ़ाई कर हासिल की है।

- Advertisement -

इशिता ने बताया कि उन्होंने स्कूलिंग के साथ-साथ JEE की तैयारी भी यहीं से की है। उन्होंने कहा, “आकाश सीकर में हमें बोर्ड परीक्षा की बहुत ही बढ़िया तैयारी करवाई गई। पूरे सिलेबस को समय पर पूरा करवा कर बार-बार रिवीजन और टेस्ट कराए गए। मैं अपनी सफलता का श्रेय आकाश की पूरी टीम को देती हूं।”

हर विषय में शानदार अंक

- Advertisement -

इशिता ने अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और आईटी जैसे सभी विषयों में बेहतरीन अंक पाए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने 600 में से 594 अंक प्राप्त किए। उनका विषयवार प्रदर्शन इस तरह रहा:

  • अंग्रेजी – 75 थ्योरी + 20 प्रैक्टिकल
  • हिंदी – 78 + 20
  • गणित – 80 + 20
  • विज्ञान – 78 + 20
  • सामाजिक विज्ञान – 79 + 20
  • आईटी – 50 + 50

इशिता के पिता अनिल कुमार और मां सीमा कुमारी ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई। परिवार और कोचिंग संस्थान में जश्न का माहौल है।

- Advertisement -

इशिता की मेहनत और लगन आज हर छात्र के लिए प्रेरणा बन गई है, खासतौर से उनके लिए जो बोर्ड की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रहे हैं।

CBSE 12th Results 2025 Topper: सीकर की बेटी खुशी शेखावत ने देशभर में मारी बाजी, 99.80% अंकों के साथ बनी सेकंड टॉपर

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -