88.4 FM Dhadak: नीमकाथाना को मिला पहला कम्युनिटी रेडियो स्टेशन, 88.4 एफएम धड़क की लॉन्चिंग आज, जानें क्या होगा खास

88.4 FM Dhadak in Neem Ka Thana: नीमकाथाना के लिए यह गर्व का मौका है, जहां अब पहली बार अपनी आवाज को रेडियो (Neem ka thana Radio Station) की तरंगों पर सुनने का मौका मिलेगा। नीमकाथाना में 88.4 एफएम धड़क के रूप में पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन (CRS) शुरू होने जा रहा है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

88.4 FM Dhadak in Neem Ka Thana: नीमकाथाना के लिए यह गर्व का मौका है, जहां अब पहली बार अपनी आवाज को रेडियो (Neem ka thana Radio Station) की तरंगों पर सुनने का मौका मिलेगा। एफएम सीकर 89.6 (FM Sikar 89.6) के सौजन्य से नीमकाथाना में 88.4 एफएम धड़क के रूप में पहला सामुदायिक रेडियो स्टेशन (CRS) शुरू होने जा रहा है। इसका शुभारंभ 18 मई 2025 को रविवार के दिन भव्य तरीके से किया जाएगा।

- Advertisement -

शुभारंभ समारोह में ‘मीट एंड ग्रीट’

लॉन्चिंग सेरेमनी का आयोजन नीमकाथाना के होटल जय विलास, रीको इंडस्ट्रियल एरिया में शाम 6:15 बजे किया जाएगा, जहां ‘मीट एंड ग्रीट’ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजन में शामिल होकर क्षेत्र के लोग इस नए रेडियो स्टेशन का स्वागत कर सकेंगे। इस दौरान सीकर और नीमकाथाना के गणमान्य लोग शामिल होंगे।

डॉ. अमित माथुर ने जताया आभार

रेडियो स्टेशन के डायरेक्टर डॉ. अमित माथुर ने कहा कि यह सब सीकर और नीमकाथाना के लोगों के सहयोग और प्रेम से ही संभव हो पाया है। हम उम्मीद करते हैं कि आगे भी आपका साथ इसी तरह बना रहेगा।

- Advertisement -

जानिए किन कार्यक्रमों से गूंजेगा 88.4 एफएम धड़क

इस कम्युनिटी रेडियो पर हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास रहेगा। प्रस्तुत हैं दिनभर के प्रमुख कार्यक्रम:

  • वंदन (आरजे संदीप): सुबह 5 बजे से 7 बजे तक
  • हैप्पी मॉर्निंग्स (आरजे शान): सुबह 7 बजे से 11 बजे तक
  • हैलो वुमनिया (आरजे रूपाली कुमावत): सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
  • कृषि दर्शन (आरजे भारती): दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक
  • भारत के जांबाज (आरजे रूपाली कुमावत): दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक
  • सिटी बीट्स (आरजे भारती): दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक
  • ईवनिंग शो (आरजे चांदनी): शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक
  • रेट्रो रिपीट (आरजे संदीप): रात 8 बजे से 11 बजे तक

88.4 एफएम धड़क ना सिर्फ मनोरंजन देगा, बल्कि सामाजिक और स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाएगा। यह स्टेशन नीमकाथाना के लोगों की आवाज बनेगा।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link