Shardiya Navratri 2025: महाअष्टमी पर कैसे करें कन्या पूजन, जानें शुभ मुहूर्त और विधि

Shardiya Navratri 2025: आज शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर जानें कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त। सुबह के समय और दोपहर में विशेष समय पर पूजा करें। महागौरी की पूजा से सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
3 Min Read

Shardiya Navratri 2025: आज शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी है, जिसे दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन माता महागौरी की पूजा की जाती है, जिससे जीवन में सुख-शांति आती है। भक्तगण इस खास मौके पर कन्या और कुमारी पूजन करते हैं, जिससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं आज के कन्या पूजन और संधि पूजन के शुभ मुहूर्त।

- Advertisement -

कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त

महाअष्टमी की तिथि कल शाम 4:31 बजे से शुरू हुई और आज शाम 6:06 बजे तक रहेगी। आज कन्या पूजन का पहला मुहूर्त सुबह 5:01 से 6:13 बजे तक है। दूसरा मुहूर्त सुबह 10:41 से दोपहर 12:11 बजे तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त भी इस पूजा के लिए शुभ माना गया है, जो सुबह 11:47 से दोपहर 12:35 बजे तक है। इन तीनों मुहूर्तों में आप कन्या पूजन कर सकते हैं।

कन्या पूजन की विधि

महाअष्टमी के दिन कम से कम 9 कन्याओं और 1 छोटे लड़के को आमंत्रित करना चाहिए। इन्हें एक या दो दिन पहले आदरपूर्वक बुलाना बेहतर होता है। जब ये कन्याएं आएं, तो सबसे पहले उनके पैरों को साफ पानी से धोकर तिलक करें और उन्हें आराम से बैठाएं। चुनरी उड़ाकर उनका सम्मान करें और उनकी पसंद का स्वादिष्ट भोजन परोसें। भोजन के बाद उन्हें उपहार दें और आशीर्वाद प्राप्त करें।

- Advertisement -

कन्या पूजन के नियम

नवरात्र में हर तिथि पर एक कन्या की पूजा होती है, जबकि अष्टमी या नवमी पर नौ कन्याओं की पूजा की जाती है। 2 वर्ष की कन्या से दुख और दरिद्रता दूर होती है। 3 वर्ष की कन्या से धन-समृद्धि आती है। 4 वर्ष की कन्या से परिवार का कल्याण होता है। 5 वर्ष की कन्या से रोगों से मुक्ति मिलती है। 6 वर्ष की कन्या से विद्या और विजय प्राप्त होती है। 7 वर्ष की कन्या से ऐश्वर्य आता है। 8 वर्ष की कन्या से वाद-विवाद में विजय मिलती है। 9 वर्ष की कन्या से शत्रुओं का नाश होता है। 10 वर्ष की कन्या से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link