Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Jeen Mata Mela 2025: जीणधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, महाष्टमी पर भक्तों की भीड़

Navratri Mahotsav 2025: इस बार जीणधाम में महाष्टमी पर आस्था का सैलाब उमड़ा। मंदिर को सुंदर सजावट के साथ तैयार किया गया था, जहां भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मेले में पानी की व्यवस्था और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया।

Naveen Parmuwal
Written by: Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Jeen Mata Mela 2025: इस बार महाष्टमी के मौके पर जीणधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर को फूलों और सतरंगी पोशाक से सजाया गया, जहां लाखों भक्तों ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महाआरती के दौरान भक्तों ने चूड़ा, चुनरी, बिन्दी, सिंदूर जैसी वस्तुएं अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Advertisement

मेले का जोश और भक्तों की भीड़

जीणधाम मेले का समापन बुधवार को नवरात्रि विसर्जन के साथ होगा, लेकिन पूर्णिमा तक यहां भीड़ बनी रहेगी। मंदिर ट्रस्ट के पुजारियों के अनुसार, मेले के दौरान आसपास के गांवों से पानी के टैंकर मंगवाकर जल व्यवस्था को सुचारू रखा जा रहा है। इसी बीच दुकानदार भी अच्छी बिक्री से खुश हैं। महाशमी पर्व के खास मौके पर माता का सोलह श्रृंगार किया गया और महाआरती का आयोजन हुआ। मेला नियंत्रण कक्ष प्रभारी और प्रशासनिक टीम ने चौबीसों घंटे काम करके व्यवस्था बनाए रखी। पुलिस ने भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा में विशेष भूमिका निभाई।

काजल शिखर की ओर भक्तों का रुख

पास की पहाड़ी पर स्थित काजल शिखर मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रोपवे की मदद से हजारों भक्त माता के दर्शन कर मनौतियां मांगने पहुंचे। यहां भी भक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

परंपराओं का निर्वाहन

मुख्य मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु अपने बच्चों का मुण्डन संस्कार करवा रहे हैं। चोथमल सैन के अनुसार, लोग पहली बार अपने बच्चों को मंदिर लाकर यह रस्म निभाते हैं। कुछ लोग बड़े होने पर भी प्रतीकात्मक रूप से बाल कटवाकर माता को अर्पित करते हैं। इसके अलावा, विवाह के बाद गठजोड़े की जात लगाने भी भक्त यहां आते हैं। इस दौरान परिवार की महिलाएं मंगल गीत गाती हैं। भक्तजन अपनी विशेष मनौतियों के साथ यहां आकर माता के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link