Sikar Bijali Katoti Today: सीकर में आज 6 घंटे नहीं आएगी बिजली, जानिए किन किन इलाकों में रहेगी कटौती?

Sikar Power Outage: सीकर में आज सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 तक बिजली गुल रहेगी। मेंटिनेंस के चलते गांधी नगर, धोद रोड, कंवरपुरा रोड, पालवास रोड, और योजना नगर में सप्लाई बाधित होगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
1 Min Read

Sikar Bijali Katoti Today: आज सीकर के कुछ इलाकों में बिजली गुल रहेगी। बिजली विभाग ने बताया है कि दीपावली की तैयारियों के चलते मेंटिनेंस के लिए कुछ जगहों पर बिजली सप्लाई रोकी जाएगी।

- Advertisement -

कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

सीकर में आज कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग के सहायक अभियंता महेन्द्र कुमार महिचा ने बताया कि गांधी नगर के 33/11 केवी जीएसएस पर मेंटिनेंस का काम चलने वाला है। इसके चलते धोद रोड, कंवरपुरा रोड, पालवास रोड, और योजना नगर के आस-पास बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।

कितने बजे से कितने बजे तक बिजली जाएगी

बिजली कटौती का समय सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान मेंटिनेंस का काम किया जाएगा ताकि दीपावली के समय बिजली सप्लाई में कोई दिक्कत न हो।

- Advertisement -

लोगों से की गई खास अपील

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। विभाग ने लोगों को इस असुविधा के लिए सहयोग की गुजारिश की है और भरोसा दिलाया है कि काम जल्दी पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link