Sikar Weather Update: राजस्थान के सीकर जिले में रविवार सुबह से मौसम का रुख बदला हुआ है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और जिले के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लक्ष्मणगढ़ और नेछवा पंचायत समिति के कई गांवों सहित सांवलोदा पुरोहितान क्षेत्र में भी मेघ बरसे। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में जिले के कुछ अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदल रहा मौसम
नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद भी इस बार गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर दर्ज आंकडों के अनुसार रविवार सुबह का पारा 17.4 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री और न्यूनतम 14.4 डिग्री मापा गया था। पिछले दो दिनों से सर्दी और गर्मी के बीच खींचतान जारी है।
सीकर में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस बदलाव के पीछे वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ जिम्मेदार है। शेखावाटी के आसमान पर इसका असर साफ दिख रहा है।
- सीकर शहर और जिला मुख्यालय पर सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं।
- जिले के कई इलाकों में रुक-रुक कर रिमझिम फुहारें पड रही हैं।
- नवंबर के तीसरे हफ्ते से रात के समय कडाके की सर्दी पडने के संकेत मिले हैं।
- रविवार शाम तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


