Rajasthan Free Electricity Scheme: राजस्थान सरकार ने अपने दो साल पूरे होने पर एक बड़ी छूट की घोषणा की है। अब उपभोक्ताओं के खातों में 17 हजार रुपए की सब्सिडी पहुंचाई जा रही है। जयपुर डिस्कॉम इस योजना की शुरुआत कर चुका है, जिससे अगले बिल से 100 यूनिट फ्री बिजली की सब्सिडी खत्म हो जाएगी। राज्य में लगभग 15 जिलों में यह डिस्कॉम कार्यरत है और अन्य डिस्कॉमों में भी यह योजना जल्दी लागू होगी। पीएम सूर्य घर योजना के तहत राज्य सरकार उपभोक्ताओं को 150 यूनिट फ्री बिजली दे रही है। अभी केवल वे लोग रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जो पहले से 100 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ ले रहे हैं और जिनके पास पक्की छत है।
सोलर पैनल से बढ़ेगा फायदा
सरकार ने यह योजना शुरू की है कि 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर केंद्र और राज्य सरकार से कुल 50 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी। इससे उपभोक्ता को पैनल लगवाने का पूरा खर्च मुफ्त हो जाएगा। इस पैनल से हर महीने 150 यूनिट फ्री बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा, जो उपभोक्ता के बिल से माइनस कर दिया जाएगा।
लाखों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अभी भी जारी है और करीब 2.5 लाख उपभोक्ता पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। उपभोक्ताओं को डिस्कॉम की वेबसाइट या BijliMitra पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
3 किलोवाट तक पर ही सब्सिडी
राज्य सरकार की ओर से 17 हजार रुपए की आर्थिक सहायता केवल 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल पर दी जा रही है। इससे अधिक क्षमता के पैनल पर केंद्र सरकार की ओर से सब्सिडी मिलती है, जो अधिकतम 78 हजार रुपए तक जा सकती है।
100 यूनिट योजना जारी रहेगी
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि 100 यूनिट फ्री बिजली योजना फिलहाल जारी रहेगी। हालांकि, जो उपभोक्ता 150 यूनिट फ्री बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाएंगे, उन्हें 100 यूनिट योजना का लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन बिना पक्की छत वाले 30 लाख उपभोक्ता 100 यूनिट योजना का लाभ लेते रहेंगे।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





