Maha Shivratri 2024 : जानें कब है इस साल महा शिवरात्रि और क्या है इस दिन का महत्त्व?

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Maha Shivratri 2024-महा शिवरात्रि हिंदुओं का मुख्य त्योहार है जो भगवान शिव जी को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस त्योहार का हिंदू धर्म में खास महत्त्व है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में चतुर्दशी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 8 मार्च को मनाया जा रहा है। आइए जान लेते हैं इस त्योहार को मनाने की सही तारीख और सही समय के बारे में।

- Advertisement -

महा शिवरात्रि 2024 : तारीख और समय

यह त्योहार इस साल 8 मार्च को मनाया जा रहा है। अगर तारीख की बात करें तो चतुर्दशी को रात 9: 57 मिनट से लेकर अगले दिन 6: 17 मिनट तक मुहूर्त है।पूरे देश भर में यह त्योहार बहुत धूम धाम और खुशियों से मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है की इसी शुभ दिन भगवान शिव और मां पार्वती का एक दूसरे के साथ विवाह हुआ था। इस दिन सारे हिन्दू भगवान शिव की अराधना करने के लिए पूरी रात भर जागते हैं। वह भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं और भगवान को खुश करने के लिए विभिन्न मंत्रों का उच्चारण करते हैं ताकि शिवजी उनसे खुश हो सकें।

- Advertisement -

कैसे मनाया जाता है महा शिवरात्रि का त्योहार?

इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठ कर नहाते हैं और अच्छे से साफ सफाई करके पूजा करनी शुरू कर देते हैं। दिया जलाने के साथ भगवान शिव की पूजा की शुरुआत होती है। मंदिर में जा कर शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं और पंचामृत से भी भगवान का स्नान करवाते हैं। इस दिन हर कोई सच्चे मन से भगवान शिव को पूजता है और उनसे वरदान पाने की कामना करता है। इसके अलावा कुछ मंत्र जैसे ॐ नमः शिवाय या फिर महा मृत्युंजय मंत्र जैसे मंत्रों का उच्चारण करना भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे शिवजी को प्रसन्न किया जाता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link