Sikar Weather Update: राजस्थान में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठंड, सीकर, फतेहपुर और माउंट आबू में पारा 5 डिग्री से नीचे

Cold Wave Alert: राजस्थान में ठंड का कहर, 5 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी। राजस्थान के कई जिलों में ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात के तापमान में आई गिरावट के बाद पूरे प्रदेश में ठिठुरन का माहौल है। उत्तर राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
3 Min Read

Cold Wave Alert: राजस्थान के कई जिलों में ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार की रात के तापमान में आई गिरावट के बाद पूरे प्रदेश में ठिठुरन का माहौल है। उत्तरी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई, और बुधवार को दिनभर चली ठंडी हवाओं ने ठंड का अहसास और बढ़ा दिया।

- Advertisement -

शेखावाटी में कड़ाके की ठंड

उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होते ही राजस्थान में एक बार फिर उत्तरी हवाएं सक्रिय हो गई हैं। बुधवार को सर्द हवाओं के चलते प्रदेश में तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सीकर, फतेहपुर और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के कारण ओस की बूंदें जम गईं। मौसम विभाग ने चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों के लिए अगले दो दिनों तक कोल्ड-वेव की चेतावनी जारी की है। हालांकि बुधवार को घने कोहरे से राहत रही और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा, जिससे दिन में तेज धूप खिली।

अगले सप्ताह ठिठुरन बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि प्रदेश में ठंड का आलम अगले एक सप्ताह तक बना रहेगा। विभाग ने झुंझुनू, सीकर, चूरू, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

- Advertisement -

ठंडी हवाओं से प्रदूषण में राहत

ठंड के बीच राजस्थान के निवासियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि ठंडी हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार देखा गया है। जयपुर का AQI सुधरकर 119 पर पहुंच गया है। वहीं, भिवाड़ी, जो पहले प्रदूषण का केंद्र बना हुआ था, वहां भी अच्छी गिरावट देखी गई है और अब AQI 214 पर है। सीकर, कोटा और जैसलमेर जैसे जिलों में भी हवा की गुणवत्ता 200 से नीचे बनी हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link