RBSE 10th Top Results: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। अजमेर बोर्ड मुख्यालय में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। इस बार कुल 94.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
सीकर की चेष्टा शर्मा का शानदार प्रदर्शन
सीकर स्थित प्रिंस स्कूल की छात्रा चेष्टा शर्मा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99.00 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। मूलतः धौलपुर शहर की निवासी चेष्टा के पिता देवेन्द्र कुमार शर्मा और माता नीलेश दोनों सरकारी शिक्षक हैं। चेष्टा भविष्य में चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।
इस सफलता के लिए चेष्टा ने प्रिंस स्कूल के छात्रावास में रहकर प्रतिदिन 6-7 घंटे सेल्फ स्टडी की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और प्रिंस स्कूल के शिक्षकों को दिया है। पढ़ाई के साथ चेष्टा को डांस एवं क्रिकेट का भी शौक है।
बोर्ड के इतिहास में पहली बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया गया है। साथ ही, मार्च महीने में रिजल्ट आने का यह पहला मौका है।
राज्य सरकार के निर्देश पर 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू करने की तैयारी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने सभी काम समय पर पूरा किए।
10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलीं। कुल 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


