Khushi Mukherjee: एक मशहूर एक्ट्रेस और फैशन जगत का बड़ा चेहरा होने के बावजूद खुशी मुखर्जी आज अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने मनोरंजन जगत में सनसनी मचा दी है। खुशी का दावा है कि उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की वजह से इस कदर प्रहार झेला पड़ा कि उन्हें दिल का दौरा तक पड़ गया था। उन्होंने सीधे तौर पर करणी सेना और कुछ ताकतवर समूहों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों ने उनकी सार्वजनिक छवि को बर्बाद करने की पूरी कोशिश की है। खुशी के अनुसार यह सब तब शुरू हुआ जब उनके पहनावे और ड्रेसेज को लेकर कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई और उन्हें डराना धमकाना शुरू कर दिया।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


