Masik Durgashtami 2024- जानिए मासिक दुर्गाष्टमी की तारीख और समय

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Masik Durgashtami 2024-हिंदू धर्म में दुर्गाष्टमी का दिन बहुत शुभ माना जाता है। यह दिन मां दुर्गा को समर्पित किया जाता है। दुर्गाष्टमी हर महीने शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। आठवां दिन मां दुर्गा या शक्ति को समर्पित किया जाता है। मुख्य रूप से दो ही नवरात्रि का लोगों को पता होता है और वह हैं चैत्र और आश्विन मास की नवरात्रि। इन नौ दिनों को लोग पूरी श्रद्धा और चाव के साथ मनाते हैं। भक्त जन इन दिनों मां दुर्गा की पूजा करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। आइए जानते हैं इस महीने में मासिक दुर्गाष्टमी कब है।

- Advertisement -

जानिए कब है माघ महीने में दुर्गाष्टमी?

माघ के महीने में दुर्गाष्टमी 17 फरवरी 2024 को मनाई जाती है। (Masik Durgashtami 2024 0अष्टमी की तिथि 16 फरवरी 2024 को सुबह 8:54 मिनिट पर शुरू हो रही है और 17 फरवरी 2024 को सुबह 8:15 मिनट पर खत्म हो रही है।

जानिए मासिक दुर्गाष्टमी की पूजा विधि

सुबह जल्दी उठ कर स्नान करें। भक्तों को एक काठ की चौंकी लेकर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना करनी चाहिए। देसी घी का एक दिया जलाएं और मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाएं। बहुत सारे लोग Masik Durgashtami 2024 दिन मां दुर्गा के लिए कुछ मंत्रों का उच्चारण करते हैं और दुर्गा चालीसा भी पढ़ते हैं।

- Advertisement -

शाम के समय में भी आपको मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। घर पर बने हुए भोजन को ही प्रसाद के रूप में चढ़ाना चाहिए। आप प्रसाद के रूप में हलवा, खीर, चना और पूरी आदि बना सकते हैं। मंत्र और दुर्गा आरती का उच्चारण करके प्रार्थना कर सकते हैं। सारी पूजा पाठ समाप्त करने के बाद आप अपने व्रत को तोड़ कर भोजन ग्रहण कर सकते हैं। वैसे तो लोग नवरात्रों में आने वाली अष्टमी को ही मुख्य रूप से मनाते हैं लेकिन हर एक महीने में दुर्गाष्टमी आती है जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होता है। अगर आप मां दुर्गा की भक्ति करते हैं तो हर महीने अष्टमी (Masik Durgashtami 2024 )को यह सब विधि अपना कर मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link