Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Kumbh Sakranti 2024- कब है कुंभ संक्रांति, जानिए इसमें स्नान दान का शुभ मुहूर्त और महत्त्व

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Kumbh Sakranti 2024- संक्रांति का अर्थ है जब सूर्य देव किसी भी राशि में प्रवेश करते हैं। 2024 में फरवरी के महीने में सूर्य देव अपने ही पुत्र शनि देव के घर में प्रवेश करने वाले हैं। फरवरी के महीने में ही जब सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे तो इस स्थिति को कुंभ संक्रांति कहा जाता है। ऐसे में सूर्य पूजा करनी बहुत शुभ मानी जाती है। कुंभ संक्रांति पर किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। कुंभ संक्रांति माघ के महीने में आती है। अगर इस दिन आप किसी भी पवित्र नदी में स्नान कर लेते हैं तो इसे पुण्य कमाने के समान शुभ माना जाता है।

Advertisement

कब है कुंभ संक्रांति (When is Kumbh Sakranti 2024)?

सूर्य देव का कुंभ राशि में प्रवेश करने का समय इस महीने में 13 फरवरी मंगलवार को दोपहर में 3:54 मिनट पर है। इसी समय कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी।अगर महा पुण्य काल की बात की जाए तो यह समय  एक घंटा 51 मिनट तक ही रहेगा। यह समय दोपहर 02:02 मिनट पर शुरू होगा और 3:54 मिनट तक रहेगा।

स्नान दान का समय (time Of Kumbh Sakranti 2024)?

इस दिन पुण्य काल में अगर आप स्नान या फिर दान करते हैं तो उसे हिंदू धर्म की मान्यताओं के आधार पर काफी शुभ माना जाता है। 13 फरवरी को सुबह सुबह 9:57 मिनट पर स्नान और दान करना शुरू कर सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Also Read –Rohini Vrat-जानिए रोहिणी व्रत की तारीख, समय, महत्त्व

इस दिन सूर्य पूजा का क्या महत्त्व होता है?(Kumbh Sakranti 2024 surya pooja)?

इस दिन आप को स्नान करने के बाद सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इसे काफी अच्छा माना जाता है। आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। जल में लाल फूल, गुड़, रोली, लाल चंदन को मिला सकते हैं। इस के बाद आप कुछ सूर्य मंत्रों और सूर्य चालीसा का उच्चारण भी कर सकते हैं। अगर आप की कुंडली में सूर्य दोष है तो वह ठीक हो कर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मज़बूत हो जाती है। ऐसा करने से आप को धन में भी लाभ मिलता है। जिन लोगों की अपने पिता के साथ अनबन रहती है उन्हें भी काफी लाभ मिल सकता है।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link