Sikar Crime: सीकर में 52 लाख की ज्वेलरी और नकदी चोरी का खुलासा, झुंझुनूं से तीन आरोपी गिरफ्तार

Sikar Crime: सीकर पुलिस ने 52 लाख की चोरी के मामले में तीन आरोपियों को झुंझुनूं से गिरफ्तार किया है। 100 सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस चोरों तक पहुंची।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

Sikar Crime: सीकर जिले के सदर थाना इलाके में हुई एक बड़ी चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। करीब 52 लाख रुपये की ज्वेलरी और कैश पार करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने झुंझुनूं में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने इन आरोपियों के पास से चोरी किया गया सारा सामान भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अजयराज जाट, अरविंद कुमार मेघवाल और जतिन जाट के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल इन तीनों से गहन पूछताछ करने में जुटी है।

- Advertisement -

100 CCTV कैमरों से पुलिस पहुंची आरोपियों तक?

भैरूपुरा के रहने वाले जगदीश पचार ने इस मामले की रिपोर्ट 9 सितंबर को दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर की रात को जब उनका परिवार सो रहा था, तब चोरों ने घर में घुसकर दो संदूक पार कर दिए। पीड़ित का मानना है कि चोरों ने परिवार पर किसी नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया था, ताकि कोई जाग न सके। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीक और मुखबिरों की मदद से पुलिस की टीम झुंझुनूं पहुंची और अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को धर दबोचा।

वारदात से पहले की थी घर की रेकी

  • चोरों ने घर से कुल 49 लाख रुपये के जेवरात और नकदी सहित 52 लाख का माल उड़ाया था।
  • पकड़े गए आरोपियों में 24 साल का अजयराज, 23 साल का अरविंद और 19 साल का जतिन शामिल है।
  • पुलिस जांच में सामने आया है कि इन बदमाशों ने वारदात से पहले घर की रेकी की थी।
  • हैरानी की बात यह है कि इन तीनों पर पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है, जिससे लगता है कि यह इनकी पहली चोरी थी।
  • इस पूरी कार्रवाई में एएसआई संतकुमार और उनकी टीम के अन्य जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं।राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *