Sara Ali Khan: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी पार्टियों में अक्सर वो नहीं होता जो कैमरों के सामने दिखता है। सोशल मीडिया सेंसेशन ऑरी ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने पटौदी खानदान की लाड़ली सारा अली खान की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान ऑरी ने बताया कि एक बार एक हाई प्रोफाइल पार्टी में बैठने की जगह न मिलने पर सारा ने कुछ ऐसा किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। ऑरी के अनुसार वहां एक लड़की पहले से कुर्सी पर बैठी थी जिसे सारा ने अचानक धक्का देकर नीचे गिरा दिया और खुद उस सीट पर कब्जा कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि उस लड़की ने सारा की शोहरत के आगे सरेंडर कर दिया और सारा को कुछ कहने के बजाय सारा गुस्सा ऑरी पर निकाल दिया क्योंकि उस वक्त ऑरी अपने अजीबोगरीब केप और पगड़ी वाले लुक में वहां मौजूद थे। ऑरी ने हंसते हुए बताया कि उन्हें उस काम की सजा मिली जो उन्होंने किया ही नहीं था।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


