Ad image
सीकर का मौसम

Ganesha Jayanti-जानिए माघ माह में कब है गणेश जयंती : जानें इसका मुहूर्त और महत्व

- Advertisement -
सीकर का मौसम
Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer

Ganesha Jayanti– माघ के महीने में गणेश जयंती मनाई जाती है। इस दिन का हिंदी धर्म में खास महत्त्व है। ऐसा माना जाता है इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों के जीवन से सब दुख, कष्ट खत्म हो जाएंगे। साथ ही आप को सुख और समृद्धि प्राप्त होने में भी मदद मिलेगी। बहुत से लोगों को यही नहीं पता है की माघ में कब है गणेश जयंती और इस दिन भगवान गणेश की पूजा कैसे की जाती है। तो आइए जान लेते हैं गणेश जयंती की तिथि और इसका मुहूर्त।

गणेश जयंती का समय और मुहूर्त (Ganesha Jayanti Date & Time)

गणेश जयंती इस साल 13 फरवरी 2024 को मनाई गई है। इसका मुहूर्त 12 फरवरी 2024 को शाम 5 बज कर 44 मिनट से शुरू हो कर 13 फरवरी 2024 को दोपहर 2 बज कर 41 मिनट तक रहेगा।
मध्याह्न पूजा का समय 13 फरवरी को सुबह 11 बज कर 29 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर में 1 बज कर 42 मिनट तक रहेगा। पूजा करने की कूल अवधि 2 घंटे 14 मिनट की है।

गणेश जयंती पर करें श्री गणेश पूजा (Ganesha Jayanti Pooja Vidhi)

इस दिन आप को सुबह जल्दी ब्रह्मा मुहूर्त के समय में उठना है और नहा कर अच्छे से साफ सफाई कर लेनी है। गणेश की पूजा करने से पहले एक चौकी पर गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना कर लें। पूजा करने के बाद आप को हाथ में जल लेकर पूजा के अनुष्ठान का संकल्प करें। यह संकल्प करने के बाद भगवान की हाथ जोड़ कर प्रार्थना करें। आप भगवान गणेश को फल, फूल, मेवा, अक्षत और मोदक अर्पित करें। पूजा करने के बाद कपूर जला कर गणेश आरती करें और भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करें।
अगर आप चाहें तो भगवान गणेश का कोई पाठ या स्तुति भी कर सकते हैं। इसके बाद भगवान को भोग लगाएं और फिर प्रसाद को अपने घर परिवार में बांट लें। ऐसा करने से भगवान गणेश की आप पर असीम कृपा बरसेगी और आप अपना मन चाहा फल प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें...

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]