Ad image
सीकर का मौसम

Jaya Ekadshi 2024-जया एकादशी 2024 : पूजा में शामिल करें यह चीजें

- Advertisement -
सीकर का मौसम
Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer

Jaya Ekadshi 2024-हिंदू धर्म में साल में 12 एकादशी होती हैं और सब का अपना अपना महत्त्व है। जो एकादशी माघ महीने में शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है उसे जया एकादशी कहा जाता है। इस साल जया एकादशी 20 फरवरी 2024 के दिन है और इस दिन सोमवार है। एकादशी को भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है जो सर्व श्रेष्ठ भगवान हैं। ऐसा माना जाता है की जो लोग इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें विष्णु भगवान और लक्ष्मी मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जान लेते हैं व्रत का शुभ मुहूर्त और इसकी पूजा विधि के बारे में। साथ ही जानें की पूजा में आप को कौन कौन से फल चढ़ाने चाहिए।

जया एकादशी का शुभ मुहूर्त? (Jaya Ekadshi 2024 Date)

फरवरी महीने में 19 तारीख को सुबह 8:49 पर यह मुहूर्त शुरू होता है और 20 फरवरी को सुबह 9 बज कर 55 मिनट तक एकादशी का मुहूर्त रहेगा। आप सब भक्त जन 20 फरवरी को व्रत रख कर विष्णु भगवान की उपासना कर सकते हैं। आइए अब पूजा विधि के बारे में जानते हैं।

Jaya Ekadshi 2024-जानिए कब है जया एकादशी, जानें इसकी तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्त्व

यह भी जरूर पढ़ें...

जया एकादशी में इस तरह करें पूजा (Jaya Ekadshi 2024 Pooja)

जया एकादशी के दिन आप को सुबह जल्दी उठना है और उठने के बाद भगवान विष्णु और लक्ष्मी को प्रणाम करना है। इसके बाद आप को खुद को शुद्ध करना है और पवित्र ढंग से नहाना है। विष्णु भगवान और लक्ष्मी मां की पूजा करने के समय आप को पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। आपको भगवान को पीले रंग के फूल और प्रसाद में मिठाई, फल आदि चढ़ाने चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु का पाठ करना भी काफी शुभ होता है। आखिर में भगवान विष्णु की आरती करके उनसे मन चाहा फल मांग सकते हैं।

पूजा सामग्री (Jaya Ekadshi 2024 Pooja)

इस पूजा में आप को जो जो चीजें भगवान को अर्पित करनी हैं उनका खास ख्याल रखना चाहिए। इस पूजा की सामग्री निम्न है :
तिल के लड्डू, काला तिल, तुलसी का पत्ता, पंजीरी, पंचामृत, केला, मौसमी का फल, पान का पत्ता, सुपारी, पीले कपड़े और पीले फूल, धूप, दीप, गोपी चंदन, रोली, अक्षत, भगवान विष्णु की मूर्ति और व्रत कथा वाली पुस्तक, हवन की सामग्री और कपूर आदि।

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]