Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Jaya Ekadshi 2024-जानिए कब है जया एकादशी, जानें इसकी तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्त्व

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Jaya Ekadshi 2024– हिंदू धर्म में साल में 12 एकादशी होती हैं और सब का अपना अपना महत्त्व है। जो एकादशी माघ महीने में शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है उसे जया एकादशी कहा जाता है। इस साल जया एकादशी (Jaya Ekadshi 2024) 20 फरवरी 2024 के दिन है और इस दिन सोमवार है। एकादशी को भगवान विष्णु जी की पूजा की जाती है जो सर्व श्रेष्ठ भगवान हैं। ऐसा माना जाता है की जो लोग इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और एकादशी का व्रत करते हैं उन्हें विष्णु भगवान और लक्ष्मी मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जान लेते हैं व्रत का शुभ मुहूर्त और इसकी पूजा विधि के बारे में।

Advertisement

जया एकादशी का शुभ मुहूर्त ( When Is Jaya Ekadshi 2024)?

फरवरी महीने में 19 तारीख को सुबह 8:49 पर यह मुहूर्त शुरू होता है और 20 फरवरी को सुबह 9 बज कर 55 मिनट तक एकादशी(Jaya Ekadshi 2024) का मुहूर्त रहेगा। आप सब भक्त जन 20 फरवरी को व्रत रख कर विष्णु भगवान की उपासना कर सकते हैं। आइए अब पूजा विधि के बारे में जानते हैं।

जया एकादशी में इस तरह करें पूजा (Jaya Ekadshi 2024 Pooja)

जया एकादशी(Jaya Ekadshi 2024) के दिन आप को सुबह जल्दी उठना है और उठने के बाद भगवान विष्णु और लक्ष्मी को प्रणाम करना है। इसके बाद आप को खुद को शुद्ध करना है और पवित्र ढंग से नहाना है। विष्णु भगवान और लक्ष्मी मां की पूजा करने के समय आप को पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। आपको भगवान को पीले रंग के फूल और प्रसाद में मिठाई, फल आदि चढ़ाने चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु का पाठ करना भी काफी शुभ होता है। आखिर में भगवान विष्णु की आरती करके उनसे मन चाहा फल मांग सकते हैं।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Also Read – Vishnu Mantras-जीवन में समृद्धि प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें उच्चारण

आप पूजा करते समय भगवान विष्णु को फूल, नारियल, सुपारी, लौंग और मौसमी का फल, पंचामृत आदि जैसी चीजें चढ़ा सकते हैं। अगर आप सच्चे मन से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो वह आपका कार्य सिद्ध करने में जरूर मदद करेंगे। मां लक्ष्मी भी आपको यश और कीर्ति पाने में मदद करेंगी। मंत्र उच्चारण करना भी इस दिन शुभ रहता है।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link