Vishnu Mantras-जीवन में समृद्धि प्राप्त करने के लिए भगवान विष्णु के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें उच्चारण

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Vishnu Mantras– भगवान विष्णु हिंदुओं के प्रमुख भगवान हैं। उनके अभी तक 10 अवतार हैं। भगवान विष्णु काफी शक्तिशाली और संरक्षक हैं। इसलिए इनकी पूजा काफी लोग बहुत ही गहरे भाव से करते हैं। भगवान विष्णु की पूजा करने के बहुत सारे अलग अलग तरीके होते हैं। कुछ लोग इन्हें तुलसी पत्र भेंट करते हैं तो कुछ लोग इनके लिए व्रत रखते हैं। भगवान विष्णु को श्रेष्ठ भगवान माना जाता है। विष्णु मंत्र हिंदू धर्म के अनुसार काफी शक्तिशाली होते हैं और यह मनुष्य के जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकते हैं। Vishnu Mantras  लोगों को भगवान विष्णु से जुड़ने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान विष्णु को खुश करने के लिए आप कौन कौन से मंत्रों का उच्चारण कर सकते हैं।

- Advertisement -

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय : इस मंत्र का उच्चारण करने से लोगों के जीवन में चल रही बाधाओं का निवारण होता है। यह मंत्र हमें एक दूसरे के प्रति उदासीन रहने की सीख देता है।

ॐ नमो नारायण : जो लोग इस मंत्र का उच्चारण करते हैं वह अपने पापों से छुटकारा पा सकते हैं और सीधे बैकुंठ धाम में प्रवेश करते हैं। इस मंत्र का उच्चारण करने वाले लोगों को मोक्ष प्राप्ति होती है और सारे सांसारिक बंधनों से उसे मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

- Advertisement -

त्मेव माता च पिता तमेव : अगर आपको एकाग्रता और फोकस करने में मुश्किल महसूस होती है तो,”त्मेव माता च पिता तमेव , त्वमेव बंधु च सखा त्वमेव, त्वमेव विद्या द्रविणम त्वमेव, त्वमेव सर्वम, मामा देवा देवा”,  मंत्र का उच्चारण करने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। जिन लोगों को गाइडेंस की जरूरत है उन्हें इस मंत्र का उच्चारण जरूर करना चाहिए।

ॐ श्री विष्ण्वे चा विद्माहे : ॐ श्री विष्ण्वे चा विद्माहे वासुदेवा धीमहि, तनो विष्णु प्रचो दयात विष्णु गायत्री मंत्र काफी शक्तिशाली होता है। जो लोग डर और तरह तरह के इल्यूजन मन में रखते हैं उन्हें इस मंत्र को जरूर पढ़ना चाहिए। आपके डर का नाश करने में यह मंत्र आप की काफी सहायता कर सकता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link