Pradosh Vrat – प्रदोष व्रत वाले दिन न करें यह काम

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Pradosh Vrat -हर महीने दो प्रदोष व्रत होते हैं। यह व्रत कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाए जाते हैं। फरवरी महीने का एक प्रदोष व्रत निकल चुका है और दूसरा आने वाला है। इस व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है अगर आप सच्ची श्रद्धा से पूजा करते हैं तो भगवान शिव खुश हो कर आपको अच्छी सेहत और सुख, समृद्धि का वरदान प्रदान करते हैं। लेकिन कुछ ऐसे काम भी होते हैं जिन्हें इस दिन आप को नहीं करना चाहिए वरना आप को जीवन भर उसका पछतावा हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से काम हैं जिन्हें करने से आप को प्रदोष व्रत वाले दिन बचना चाहिए।

- Advertisement -

फरवरी महीने में दूसरा Pradosh Vrat कब है? जानें इस व्रत में भगवान शिव की पूजा कैसे करें?

न करें यह काम (Things to avoid Pradosh Vrat )

  1. इस दिन आप को भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें कुछ चीजें अर्पित करने से बचना होगा। जैसे इस दिन आप को भूल कर भी हल्दी, सिंदूर, तुलसी, केतकी और नारियल का पानी अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है की ऐसा करने से भगवान नाराज हो सकते हैं।
  2. महिलाओं को इस दिन भगवान की मंदिर में जा कर शिवलिंग को छूने से बचना चाहिए। ऐसा करने से मां पार्वती के प्रकोप का आप को सामना करना पड़ सकता है।
  3. इस दिन आप को सभी का आदर करना चाहिए और कोशिश करें की किसी का भी अपमान आपके मुंह से न हो सके।
  4. इस दिन यह कोशिश करें की आप किसी को उल्टा जवाब दे कर उनका दिल न दुखाएं।
  5. आप को इस दिन तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप जानना चाहते हैं की तामसिक भोजन में क्या क्या शामिल होता है तो बता दें की शराब, मीट मांस, प्याज और लहसुन आदि को तामसिक भोजन माना जाता है।
  6. इस दिन आप को देर तक नहीं सोना चाहिए और सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  7. इस दिन आप को कोशिश करनी चाहिए की रंग बिरंगे कपड़े पहने चाहिए।
  8. इस दिन काले रंग के कपड़ों को पहनने से बचें।
  9. अगर आप इस दिन व्रत कर रहे हैं तो आप को नमक, चावल या किसी भी तरह का अन्न खाने से बचना चाहिए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link